'इतनी भीड़ तो मैं गुजरात में भी नहीं जुटा पाता...', पीएम मोदी बोले- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2025 1:23 PM
समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे. एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उनका मखाने की माला से स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने कहा, “पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार.”
PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं. वे समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां उन्हें मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया गया. उन्होंने कहा, पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार एनडीए सरकार. फिर एक बार सुशासन सरकार. जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार.
पीएम बोले- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपनी आधी जिंदगी गुजरात में खपा दी. आप जितनी संख्या में यहां पहुंचे हैं. वहां मैं इससे आधी भिड़ भी नहीं जुटा पाता. छठ महापर्व के बीच आप यहां आए हैं. इसके लिए मैं आपको नमन करता हूं. पीएम मोदी ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि, मैं आपका उत्साह देखकर कह सकता हूं कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. इस बार बिहार अबतक का सबसे बड़ा जनादेश देगा.
पीएम मोदी ने दिन में जलवाई मोबाईल की लाइट
पीएम ने अपने मंच से लोगों को मोबाईल की लाइट जलाने को कहा. जिसके बाद सभी लोगों ने अपने मोबाईल की फ्लैश लाइट चालू की. उसके बाद मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, ‘इतनी रोशनी में भी आपलोगों को लालटेन की जरूरत है क्या?’ पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन नहीं चाहिए.
जननायक के अपमान को हम कभी नहीं सहेंगे- पीएम
उन्होंने आगे कहा कि, आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं, ये मुझे बताने की जरूरत नहीं है. हजारों करोड़ के घोटाले में ये जमानत पर चल रहे हैं. चोरी की तो ऐसी आदत लगी है कि ये अब जननायक की उपाधि की भी चोरी कर रहे हैं. जननायक की अपमान हम कभी नहीं सकेंगे.
पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे थे. जहां उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. पीएम मोदी की जनसभा का आयोजन समस्तीपुर के दुधपुरा में किया गया था. जहां सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










