PM Modi Bihar Visit: कर्पूरी ग्राम में जननायक को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कर्पूरी ठाकुर के परिवारवालों से की मुलाकात
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Oct 2025 11:51 AM
पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार वालों से मुलाकात भी की. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके परिवारवालों से मुलाकात की. आज पीएम मोदी की बिहार के दो जिलों में बड़ी जनसभा है. समस्तीपुर के अलावा बेगूसराय में भी पीएम मोदी एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
बिहार चुनाव के बीच आज दो जिलों समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली बेहद खास मानी जा रही है. समस्तीपुर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा था, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा.
बेगूसराय में भी होगी रैली
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा. बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है. ऐसे में आज पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा
मालूम हो, कर्पूरी ग्राम को लेकर कहा जाता है कि यह वही भूमि है, जहां से समाजवाद और जनसेवा की मिसाल माने जाने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम जुड़ा है. पीएम मोदी सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के बाद थोड़ी ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी दूसरी सभा औद्योगिक नगरी बेगूसराय में होगी. इन दोनों रैलियों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने और विपक्ष पर जोरदार हमला करने की तैयारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










