Bihar Election 2025: AIMIM ने बिहार की इस सीट से गुलाम सरवर को मैदान में उतारा, ओवैसी बोले- मजबूती से लड़ेंगे चुनाव

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Sep 2025 1:09 PM

विज्ञापन

गुलाम सरवर और ओवैसी की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एआईएमआईएम ने अपना दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पूर्णिया की बायसी सीट से गुलाम सरवर को मैदान में उतारा गया है. पिछली बार यहां से एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी, लेकिन विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AIMIM ने अपने दूसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली पूर्णिया जिले की बायसी विधानसभा सीट से गुलाम सरवर को उम्मीदवार बनाया है. यह वही सीट है जहां 2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद आरजेडी में शामिल हो गए थे.

ओवैसी ने गुलाम सरवर को जिताने की अपील की

शुक्रवार को बायसी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने गुलाम सरवर को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम इस बार बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव भी दे चुकी है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने सिर्फ 6 सीटों की मांग की थी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र भी लिखा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

2015 और 2020 में लड़े थे चुनाव

गुलाम सरवर का राजनीतिक अनुभव भी चर्चा में है. वे 2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे और करीब 5 हजार वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे. इससे पहले 2015 में भी उन्हें एआईएमआईएम ने बायसी से टिकट दिया था, जहां उन्होंने 16 हजार वोट हासिल किए थे. इस बार उनका मुकाबला और दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि एनडीए और महागठबंधन ने अभी तक इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

ढाका से रणजीत सिंह भी लड़ चुके हैं चुनाव

इसी साल मई में ओवैसी ने पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा सीट से राणा रणजीत सिंह को टिकट दिया था. दिलचस्प यह है कि मुस्लिम बहुल इलाके में एआईएमआईएम ने हिंदू प्रत्याशी उतारकर राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है. ऐसे में सीमांचल से लेकर चंपारण तक एआईएमआईएम का दांव चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकता है.

Also Read: Bihar Election 2025: सीमांचल में सियासत का गर्म शनिवार! अररिया में शाह, कटिहार में नीतीश, ओवैसी करेंगे रोड शो

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन