Bihar Bandh: 4 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिहार बंद रहेगा, PM Modi की मां के अपमान पर NDA का बढ़ा आक्रोश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Sep 2025 5:49 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bandh: एनडीए ने ‘मां की गाली’ विवाद को लेकर 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है. सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस बंद की अगुवाई महिला मोर्चा करेगी और आपात सेवाओं व रेल परिचालन को इससे अलग रखा गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में ‘मां की गाली’ विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है. एनडीए ने साफ किया है कि आपातकालीन सेवाएं और रेल परिचालन इस बंद से प्रभावित नहीं होंगे ताकि आम लोगों को असुविधा न हो. बंद को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई है.

मां के अपमान पर NDA का आक्रोश

दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से एक मां के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मां भगवान का स्वरूप होती हैं और ऐसे मंच से उनका अपमान पूरे बिहार को शर्मसार करता है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किसी ने खेद तक नहीं जताया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

महिला मोर्चा की जिम्मेदारी

इस बंद को खास बनाने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा और एनडीए की महिला इकाइयां मोर्चा संभालेंगी. जायसवाल ने कहा कि मां-बहनों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिलाएं इस बंद को सफल बनाएंगी. उनका दावा है कि यह बंद महिलाओं के सम्मान की लड़ाई का प्रतीक बनेगा.

जेडीयू और अन्य दलों का समर्थन

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने जिस तरह खुले मंच से एक मां का अपमान किया है, वह लोकतंत्र पर धब्बा है. उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी. बंद के दौरान यातायात बाधित नहीं होगा और यह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा.

एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गाली-गलौज उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रही है. राजू तिवारी ने कहा कि इस घटना से उनकी सोच फिर उजागर हो गई है.

एनडीए की एकजुटता का संदेश

एनडीए ने साफ किया है कि इसके सभी घटक दल इस बंद का समर्थन करेंगे और इसे सफल बनाने में जुटे हैं. महिला मोर्चा की अगुवाई में होने वाला यह बंद, बिहार की राजनीति में न केवल विपक्ष पर सीधा हमला है बल्कि एनडीए की एकजुटता और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर उसकी आक्रामक रणनीति का भी संकेत है.

Also Read: मां की गाली पर इमोशनल हुए PM Modi, बोले- कांग्रेस और RJD छठी मैया से माफी मांगे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन