Nabinagar Chaupal: नबीनगर विधानसभा चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला ने किया जबरदस्त सवाल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Sep 2025 8:42 PM
चौपाल में जमीन पर बैठ कर प्रतिनिधि से सवाल करती महिला
Nabinagar Chaupal: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस मंगलवार को नवीनगर पहुंचा. यहां के गौतम बुद्ध नगर हॉल में चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और नेताओं से विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सीधे सवाल किए.
Nabinagar Chaupal: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस मंगलवार को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची. चौपाल से पहले बारुण के मुख्य बाजार और सीरीस बाजार में सड़क किनारे चौराहे पर चर्चा हुई. इसके बाद बारुण प्रखंड कार्यालय के पास गौतम बुद्ध नगर हॉल में चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बारुण के अलावा सोननगर, धमनी सहसपुर, टेंगरा, जोगिया, बड़ी खुर्द, भोपतपुर और आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे.

जनता ने साफ-साफ रखे सवाल
जनता के सवालों का जवाब देने के लिए कई दलों के नेता मौजूद थे. इनमें राजद के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, जन सुराज की अर्चना चंद यादव, भाजपा के अशोक कुमार सिंह, लोजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह और वीआइपी के जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी शामिल थे. चौपाल में जैसे ही सवाल-जवाब शुरू हुआ तो माहौल गरमाने लगा. कुछ नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा तो कुछ ने उनके आरोपों को झूठ बताया. इस बीच शोरगुल भी हुआ, लेकिन जनता ने अपने मुद्दे साफ-साफ सामने रखे.
युवाओं ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर जताया गुस्सा
लोगों ने सबसे ज्यादा सवाल विकास पर किए. बारुण की सड़कों पर ट्रकों से फैली जहरीली राख की समस्या को उठाया गया, जिससे स्थानीय लोग बीमार हो रहे हैं. सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सिंचाई जैसे मुद्दे छाए रहे. प्रखंड और अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर भी आवाज उठाई गई. कई लोगों ने शिकायत की कि गरीबों तक सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं.
युवाओं ने बेरोजगारी और परीक्षाओं की समस्या पर गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण परीक्षाएं रद्द हो जाती हैं, लेकिन समय पर नई परीक्षा नहीं होती, जिससे उनका भविष्य अटक जाता है. किसानों ने सोन दियारा इलाके में बाढ़ की वजह से हर साल फसल बर्बाद होने की समस्या बताई और समाधान की मांग की.
विधायक डब्लू सिंह ने हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बार-बार यही कहा कि उनकी सरकार नहीं है. इस वजह से कई लोगों को उनके जवाब संतोषजनक नहीं लगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चौपाल में उठे प्रमुख 5 मुद्दे :
सड़क और जहरीली राख की समस्या- ट्रकों से फैलती राख से बारुण क्षेत्र के लोग परेशान.
स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाल स्थिति- मूलभूत सुविधाओं की कमी.
भ्रष्टाचार- प्रखंड कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी की शिकायत.
बेरोजगारी व परीक्षाओं की समस्या- पेपर लीक और समय पर परीक्षा न होने पर युवाओं का आक्रोश.
किसानों की समस्या- सोन दियारा में बाढ़ से हर साल फसल बर्बादी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले तक पहुंची नेपाल में मचे बवाल की आग, भारी संख्या में SSB मुस्तैद, हाई अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










