प्रभात खबर संवाद में मुकेश सहनी का ऐलान, बोले- मल्लाह का बेटा हूं, ठान लिया है तो डिप्टी सीएम बनकर ही रहूंगा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2025 3:53 PM
मुकेश सहनी
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है. उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी, निषाद समाज के वोट कटने और बीजेपी की राजनीति पर सवाल उठाए.
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में विकाशशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हर भारतीय नागरिक की है. उन्होंने बिहार के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और निषाद समाज के वोट कटने का मुद्दा उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए.
सहनी का आरोप- जानबूझ कर नाम काटे गए
मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव के समय जनता लोकतंत्र की मालिक होती है. हर पांच साल में नेताओं को जनता के सामने जाकर यह साबित करना पड़ता है कि उन्होंने काम किया या नहीं. लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह रही कि बिहार में बहुत से लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि निषाद समाज के हजारों-लाखों वोट जानबूझकर काटे गए ताकि विपक्षी गठबंधन को नुकसान हो. यहां तक कि उनके 70 साल के चाचा जी का भी नाम काट दिया गया, जो पिछले 50 साल से वोट डालते आ रहे थे.
गड़बड़ी उजागर करने से लोगों का हुआ फायदा
मुकेश सहनी ने कहा कि गांव-गांव जाकर इस गड़बड़ी को उजागर किया गया. इसका नतीजा यह हुआ कि 16 लाख से अधिक नए वोटर बने. इसे उन्होंने महागठबंधन की जीत बताया. राजनीतिक सफर पर बात करते हुए सहनी ने कहा कि 2018 में उन्होंने पार्टी बनाई और लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को अपनाया. लेकिन बीच में जल्दबाज़ी में गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ना उनकी गलती रही.
मुकेश ने आगे कहा कि हालात ऐसे बने कि उन्हें बीजेपी के साथ जाना पड़ा, वरना एनडीए की सरकार नहीं बनती. उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से साथ निभाया, लेकिन साजिश के तहत उनके विधायक तोड़े गए और उन्हें सरकार से बाहर कर दिया गया.
पाला बदलने को लेकर किया खुलासा
सहनी ने आगे कहा कि अब वे बार-बार पाला बदलने की राजनीति नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा वोट बैंक ही हमारी ताकत है. अगर सरकार हमारे वोट से बनेगी तो उसमें हमारी हिस्सेदारी भी होनी चाहिए.
उन्होंने हाल ही में आयोजित मछली-चावल भोज का जिक्र करते हुए कहा कि यह निषाद समाज का गर्व है और आने वाले समय में इसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. लेकिन बीजेपी को इससे दूर रखा जाएगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
समाज को बंटती है बीजेपी
धर्म और आस्था पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा पूजा-पाठ और परंपराओं का पालन करते रहे हैं. लेकिन बीजेपी जिस तरह राम के नाम पर समाज में डर और बंटवारा करती है जो गलत है. उन्होंने कहा कि प्रभु राम का विचार इतना संकीर्ण नहीं हो सकता कि तलवार और अश्लील गीतों के साथ जुलूस निकाला जाए.
अंत में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “मैं मल्लाह का बेटा हूं. जैसे दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था, वैसे ही हम बिहार में अपनी राह बनाएंगे. हमारी सरकार बनेगी और निषाद समाज का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










