ePaper

कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु नहीं मानते तेजस्वी को CM पद का उम्मीदवार, मनोज झा बोले- ‘बिहार की जनता तय कर चुकी है’ 

Updated at : 11 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Manoj Jha on Bihar CM Face

राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा

Bihar Legislative Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का CM उम्मीदवार नहीं माना. इस पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार की जनता पहले ही तय कर चुकी है. SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग से बैठक पर उन्होंने मतदाता सूची, आपत्तियों और डाक मतपत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सकारात्मक कदम की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के एक बयान ने इंडिया ब्लॉक में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल वह तेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम पद का उम्मीदवार नहीं मानते हैं. इससे पहले मीडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने भी चुप्पी साध ली थी, जब बिहार के सीएम पद के महागठबंधन के उम्मीदवार के बारे में उनसे पूछा गया था. बिहार कांग्रेस प्रभारी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया. कांग्रेस प्रभारी के इस बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है. 

मनोज झा ने क्या कहा ? 

दिल्ली में मीडिया से SIR के मुद्दे पर RJD सांसद मनोज झा बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार के लिए सीएम का चेहरा मानने से इंकार कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है. उन्होंने कहा कि यह आपके लिए खबर हो सकती है, बिहार की जनता के लिए नहीं, क्योंकि बिहार की जनता ने तय कर लिया है. 

आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं: कृष्णा अल्लावरु

कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि सभी दल अपनी टाइमलाइन के अनुसार ही घोषणा करते हैं. राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं भी चाहें तो अपने नाम को पृष्ठभूमि में नहीं ला सकते हैं. दूसरी ओर पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी, आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं. 

SIR पर क्या बोले मनोज झा ? 

SIR प्रक्रिया के तहत तैयार नई मतदाता सूची पर सहमति के बारे में पूछे जाने पर राजद सांसद ने कहा कि सूची अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है. 30 तारीख को इसकी घोषणा होगी, उसके बाद कई चरणों से गुजरना होगा. उसके बाद ही आपको अंतिम जानकारी मिलेगी. 

Also read: CM फेस को लेकर असमंजस में कांग्रेस! प्रभारी को हड़बड़ी नहीं तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत  

चुनाव आयोग के साथ बैठक पर क्या बोले मनोज झा ? 

चुनाव आयोग के साथ राजद प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर राजद सांसद ने कहा कि हमने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. हमने एसआईआर में हटाए गए नामों, आपत्तियों, उनकी अवधि, डाक मतपत्रों और कई अन्य मुद्दों पर चुनाव आयुक्तों के समक्ष राजद के विचार रखे. हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी चिंताओं और संदर्भों के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाएगा. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन