ePaper

CM फेस को लेकर असमंजस में कांग्रेस! प्रभारी को हड़बड़ी नहीं तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत  

Updated at : 11 Sep 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Krishna Allavaru and Akhilesh Praasad Singh on Bihar Mahagathbandhan CM face

Bihar Political News: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा खारिज की और कहा कि इसे बिहार की जनता तय करेगी. उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर सकारात्मक प्रगति की जानकारी दी. कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि CM चेहरा टिकट बंटवारे के बाद तय होगा, फिलहाल तेजस्वी यादव प्रमुख विकल्प हैं.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा को खारिज किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बिहार का है और इसे तय करना पूरी तरह से बिहार की जनता का अधिकार है. पटना एयरपोर्ट पर अल्लावरु ने कहा, “आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं. मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का होगा और जनता तय करेगी.”

अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्या कहा ? 

वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा कि यह फैसला टिकट बंटवारे के बाद स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि वर्तमान में विपक्ष में राजद नेता तेजस्वी यादव ही प्रमुख चेहरा हैं. सिंह ने कहा, “राजनीति में खासकर लोकतंत्र में सब कुछ संख्या बल पर निर्भर करता है और संख्या बल फिलहाल उनके पास ज्यादा है.”

कृष्णा अल्लावरु ने क्या कहा ? 

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत सकारात्मक तरीके से चल रही है और हर बैठक में अधिक से अधिक सीटों को क्लियर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आशा जताई कि आने वाले दिनों में इस पर अच्छी प्रगति दिखाई देगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रदेश में गठबंधन में नए पार्टनर शामिल होने पर मौजूदा पार्टनरों को थोड़े समझौते करने पड़ते हैं.

Also read: ‘हड़बड़ी में क्यों हैं’, बिहार कांग्रेस प्रभारी ने तेजस्वी को सीएम फेस मानने से किया इंकार, बोले- जनता तय करेगी

CM फेस पर कोई हड़बड़ी नहीं 

इस तरह, कांग्रेस ने साफ किया है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी और इस फैसले में बिहार की जनता की भूमिका निर्णायक रहेगी. दूसरी ओर, राजद और अन्य गठबंधन पार्टनर सीट शेयरिंग और रणनीति पर सक्रिय चर्चा में जुटे हैं, जिससे आने वाले दिनों में बिहार की राजनीतिक तस्वीर और स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन