Bihar Elections 2025: 'हड़बड़ी में क्यों हैं', बिहार कांग्रेस प्रभारी ने तेजस्वी को सीएम फेस मानने से किया इंकार, बोले- जनता तय करेगी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Sep 2025 2:39 PM
कृष्णा अल्लावारू और तेजस्वी यादव (बाएं से दायें )
Bihar Elections: बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा है कि सीएम कौन होगा यहां की जनता तय करेगी. सीट बंटवारे से पहले आये इस बयान से महागठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ सकती है.
Bihar Elections: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, “सीएम का चेहरा बिहार का है और इसका फैसला बिहार की जनता करेगी. आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं.”
सीट शेयरिंग पर क्या बोले
कृष्णा अल्लावरु ने कहा, “सीट शेयरिंग पर बातचीत सकारात्मक माहौल में चल रही है और हर बैठक में अधिक से अधिक सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश हो रही है. हम संतुष्ट हैं और मुझे लगता है आने वाले दिनों में अच्छी प्रगति नजर आएगी. किसी भी प्रदेश में गठबंधन हो, अगर नए दल जुड़ते हैं तो पुराने पार्टनरों को थोड़ा समझौता करना ही पड़ता है.”
उन्होंने नेपाल की घटना को जनता की नाराजगी से जोड़ते हुए कहा कि लोग सरकार की भ्रष्टाचार और बेरोजगारी कम न करने की नीतियों से परेशान हैं. हमें समझना होगा कि सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश और श्रीलंका में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. जब तक सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी और उनके लिए काम नहीं करेगी, तब तक असंतोष बढ़ता रहेगा और यह कभी भी आक्रोश में बदल सकता है.
बीजेपी और सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा नेपाल की घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने पर अल्लावरु ने कहा कि देश और बिहार की मौजूदा स्थिति की असली जिम्मेदार भाजपा है. बिहार और देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, पेपर लीक जैसी समस्याओं से त्रस्त है. सरकार न शिक्षा व्यवस्था सुधार रही है, न स्वास्थ्य सेवा और न ही किसानों की हालत. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता समझ चुकी है कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक लोगों और उनके बच्चों का भविष्य खतरे में रहेगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पहले सरकार बनने दीजिए फिर सब तय करेंगे
राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ को लेकर भाजपा की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि अगर जनता की भलाई करना गलत है और उस पर एफआईआर दर्ज करनी है, तो कर लीजिए. लेकिन इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों और भलाई के काम से पीछे नहीं हटेगा. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले इंडिया गठबंधन की सरकार बनने दीजिए. हम जनता के बीच रहेंगे और उनके मुद्दों को उठाते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर हर आवेदन की एंट्री अनिवार्य, ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










