महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, दो दिनों में होगा ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2025 9:19 PM
महागठबंधन में शामिल दल के नेता
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. रविवार को हुई बैठक में सभी सहयोगी दलों ने अंतिम रूप दे दिया है. दो दिनों के भीतर औपचारिक घोषणा होगी.
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर सभी सहयोगी दलों के बीच सहमति बन गई है. हालांकि औपचारिक घोषणा के लिए 48 घंटे का इंतजार करना होगा.
कांग्रेस MLA ने क्या संकेत दिया
महागठबंधन की बैठक से बाहर निकलते हुए कांग्रेस विधायक अजय कुमार ने बताया, “सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन चुकी है. सभी दलों के बीच बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है और दो दिनों के अंदर सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा.” अजय कुमार ने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा और भाजपा-जेडीयू गठबंधन को करारा जवाब देगा.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक आलोक मेहता ने भी बैठक के बाद कहा, “महागठबंधन के सभी दलों के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत हो गई है. सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक, हर विषय पर सहमति बन चुकी है. जनता को दो दिनों के अंदर पूरी जानकारी दे दी जाएगी.”
सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने भी कहा, “सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है. हम सभी दलों के बीच संतुलन बनाकर फैसला लिया गया है. दो दिनों के भीतर पूरी जानकारी प्रेस के माध्यम से साझा की जाएगी.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सभी ने दिखाई एकजुटता
बैठक में राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे. सभी ने एकसुर में कहा कि गठबंधन की एकता ही भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है. बैठक में यह भी तय किया गया कि घोषणा के साथ-साथ साझा अभियान की रूपरेखा भी साझा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Patna Metro: भूतनाथ से ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो, हर 20 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, उद्घाटन से पहले जानिए 5 बड़ी बातें
इसे भी पढ़ें: बिहार के 300000 से ज्यादा शिक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी, सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के घर पहुंची ज्योति सिंह, पुलिस ले गई थाने, बोली- पति के घर आना गुनाह कैसे
इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD का 32 जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










