पवन सिंह के घर पहुंची ज्योति सिंह, पुलिस ले गई थाने, बोली- पति के घर आना गुनाह कैसे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2025 5:46 PM

विज्ञापन

फोन पर बात करती ज्योति सिंह

Pawan Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंची. ज्योति सिंह ने कहा कि लोगों के कहने पर मैं अपने पति से घर आई थी लेकिन मुझे बार-बार बेइज्जत किया जा रहा है. ज्योति सिंह ने कहा कि अपने पति से घर आना कोई जुर्म है जो पुलिस मुझे धमकी दे रही है.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी गायक और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जब उनके लखनऊ वाले घर पर आई तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए बता रही हैं कि SHO ने उन्हें धमकी दी है.

ज्योति सिंह ने क्या कहा

वीडियो में ज्योति सिंह ने कहा, “मैं अपनी अपने पति पवन सिंह के घर आई हूं. पवन सिंह ने मेरे ऊपर FIR की है. हम आपके (Fans) कहने पर यहां आये थे क्योंकि आपने कहा था कि भाभी आप जाइये, देखते हैं कौन निकालता है? मैं उनकी पत्नी बनके यहां आई हूं. देखिये पुलिस के लोग हमको लेने आए हैं.”

ज्योति ने आगे पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि आप किस केस में मुझे थाने ले जा रही है. आप एक रीजन दीजिये. इसके जवाब में महिला पुलिस ने कहा कि आपके तरफ से भी मारपीट की शिकायत की गई है तो ज्योति सिंह ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पवन सिंह के लिए सोशल मीडिया पर लिखी- प्रिय पति देव श्री पवन सिंह जी…

ज्योति सिंह ने इसके पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय पति देव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे और आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ आ रही हूं. मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे.”

ज्योति ने आगे लिखा, “अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार अगले दो दिन तक वहां करूंगी या फिर आप जहां भी मुझे बुलाएंगे मैं आपसे मिलने वहां आ जाऊंगी. तो विनम्र निवेदन है कि आप मुझसे जरूर मिलें. बहुत सारी बातें करनी हैं और बहुत कुछ निर्णय आपके साथ बैठकर लेना है. इसलिए आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा. आपकी पत्नी ज्योति.”

इसे भी पढ़ें: एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं, वोटिंग प्रक्रिया होगी लाइव, बिहार इसे लागू करने वाला पहला राज्य

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन