Tejashwi Yadav: यात्रा रोक अचानक पटना आये तेजस्वी यादव, शाम को फिर लौट जायेंगे, जानें कारण

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2025 3:22 PM

विज्ञापन

बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार अधिकार यात्रा के तीसरे दिन तेजस्वी यादव खगड़िया से पटना लौट आये हैं. बेगूसराय में उन्होंने जनता के मुद्दों उठाया और सरकार पर खूब हमला बोला. शाम को वो खगड़िया लौटकर मधेपुरा जायेंगे.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा को बीच में रोककर खगड़िया से पटना लौट आये हैं. उनकी यह यात्रा बेगूसराय से शुरू होकर खगड़िया तक पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, पटना के एसकेएम हॉल में धानुक सम्मेलन का आयोजन है. इसमें तेजस्वी यादव को शामिल होना है. इसी वजह से वे पटना लौट रहे हैं. सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे दोबारा खगड़िया जाएंगे और वहां से यात्रा को आगे बढ़ाते हुए रात तक मधेपुरा पहुंचेंगे.

सरकार बदलनी होगी तभी विकास होगा- तेजस्वी

बिहार अधिकार यात्रा के तीसरे दिन साहेबपुर कमाल में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा बिहार को नई दिशा देने की यात्रा है. यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है. बिहार को पढ़ाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार चाहिए. इसके लिए सरकार बदलनी होगी और आप सबको तैयार रहना होगा.

उन्होंने कहा, “बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है. बेहतर बिहार बनाने की लड़ाई में आप सबका साथ जरूरी है. इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं. साढ़े 17 महीने में 3.50 लाख रोजगार दिए गए हैं और सरकार बनने के बाद हर हाथ को काम मिलेगा. बीजेपी के लोग गरीबों की जमीन हड़प रही है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेचारे हैं तेजस्वी

इस बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी बेचारे हैं, इन्हें पता भी नहीं चला कि राहुल गांधी ने इनका राजनीतिक लाभ ले लिया. ये उनके पीछे-पीछे चलते रहे. अब खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अकेले भी दम रखता हूं. गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है, वो आरजेडी के सहारे खड़ी है. दोनों के झगड़े में हमारा क्या काम. जैसे गाने में कहा गया है- तेरे अंगने में मेरा क्या काम है.

इसे भी पढ़ें: Patna Weather: पटना समेत 31 जिलों में 20 सितंबर तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन