'जो एकजुट होकर नहीं लड़ सकते वो 13 करोड़ जनता का नेतृत्व कैसे करेंगे', जदयू नेता बोले- बिहार में NDA की जीत तय

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Oct 2025 7:44 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार और संजय झा

Bihar Election 2025: बिहार चुनावी के बीच जदयू सांसद संजय कुमार झा ने महागठबंधन पर जमकर वार किया. उन्होंने सवाल उठाया कि जो दल आपस में ही एकमत नहीं हैं, वे 13 करोड़ बिहारीयों का नेतृत्व कैसे करेंगे. संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य में एनडीए की लहर है और 14 नवंबर को फिर सरकार बनेगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद संजय कुमार झा ने मंगलवार को महागठबंधन में जारी घमासान पर कहा कि जो दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में नहीं उतर सकते, वे बिहार की 13 करोड़ जनता का नेतृत्व करने की बात कैसे कर सकते हैं. बिहार की जनता सब कुछ भली-भांति समझती है और इसी वजह से राज्य में एनडीए की लहर चल रही है.

यह कैसी लड़ाई है

संजय झा ने कहा कि 14 नवंबर को एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान मची हुई है. कई सीटों पर राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं और इसे ‘फ्रेंडली फाइट’ बताया जा रहा है.

फ्रेंडली फाइट पर व्यंग्य करते हुए जदयू सांसद ने कहा कि यह कैसी दोस्ताना लड़ाई है, जब ये दल आपस में ही भिड़े हुए हैं. जो एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ सकते, उन पर बिहार की जनता का भरोसा कैसे किया जा सकता है. जनता सब जानती है कि ये लोग फिर से बिहार में अराजकता और जंगलराज लाना चाहते हैं, लेकिन राज्य की जनता अब ऐसा होने नहीं देगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राहुल गांधी को बताया पॉलिटिकल टूरिस्ट

संजय झा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं. वो सिर्फ औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने बिहार आते हैं. उनका राज्य से कोई जुड़ाव नहीं रहा और न ही उन्होंने कभी बिहार के लिए कुछ किया. दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं, जबकि महागठबंधन में टिकट को लेकर आंतरिक कलह और विवाद जारी है.

संजय झा ने कहा कि विपक्ष ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं जिनका आचरण और चरित्र संदिग्ध रहा है, और जो कभी जंगलराज के प्रतीक माने जाते थे. संजय झा ने एसआईआर के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इसे लेकर खूब हल्ला मचाया गया, यात्राएं निकाली गईं, लेकिन अब किसी को इसकी चर्चा करने की फुर्सत नहीं है. राहुल गांधी ने मुद्दा उठाया और फिर विदेश रवाना हो गए.

इसे भी पढ़ें: NDA में 92 और महागठबंधन में 87 करोड़पति उम्मीदवार, देखिये फर्स्ट फेज के उम्मीदवारों का पूरा लेखा-जोखा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन