Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, बन रही कुंडली, पुलिस ने निगरानी बढ़ाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Aug 2025 4:54 PM

विज्ञापन

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश दीक्षित

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. अपराधियों की सूची बन रही है. सोशल मीडिया पर नजर है और चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने की रणनीति तैयार हो रही है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. विपक्ष लगातार सरकार पर इस मुद्दे पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पिछले पांच वर्षों में घटित आपराधिक मामलों की समीक्षा की जाए और उनमें शामिल अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाए. खास तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है, क्योंकि कई बार ऐसे अपराधी जेल में रहते हुए भी आपराधिक गतिविधियों की साजिश रचते हैं.

अपराधियों से की जा रही है पूछताछ

हाल ही में जेल से रिहा हुए शातिर अपराधियों जैसे सुपारी किलर, लुटेरे, डकैत और गंभीर मामलों में संलिप्त लोगों की एक सूची बनाने का आदेश भी जारी किया गया है. थाना स्तर पर इन अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने को कहा गया है.

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अब से ही कड़ा रवैया अपना लिया है. हत्या, लूटपाट, डकैती और चुनावी हिंसा जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले गोपालगंज के एसपी

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश दीक्षित ने बताया कि 2021 से 2025 तक के अपराध मामलों की छानबीन की जा रही है. जिन मामलों में पेशेवर अपराधी शामिल थे, उनकी सूची तैयार की गई है. जेल में बंद और बाहर मौजूद दोनों तरह के अपराधियों के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अशांति से बचा जा सके.

पुलिस द्वारा लंबित गिरफ्तारी वारंट, कुर्की-जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाइयों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. इलेक्शन और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है.

इंटरनेट मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया यूनिट और साइबर सेल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिला स्तर पर बनी विशेष टीमें सोशल मीडिया पर 24×7 नजर बनाए हुए हैं, ताकि कोई भी शांति भंग करने वाली गतिविधि समय रहते रोकी जा सके.

इसे भी पढ़ें: BJP: तेजस्वी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी आईटी सेल चीफ बोले- फर्जी खबर की खुली पोल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन