Election Express: तेजस्वी यादव देंगे कांग्रेस को इतनी सीटें, गोह के चौपाल पर हो गया खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Sep 2025 9:28 PM

विज्ञापन

मंच पर मौजूद प्रतिनिधि

Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को गोह विधानसभा पहुंचा, जहां गौतम बुद्ध नगर भवन में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ. विभिन्न दलों के नेताओं ने जनता के सवालों का जवाब दिया. भ्रष्टाचार, जर्जर सड़कें, अतिक्रमण और पानी की समस्या प्रमुख मुद्दे रहे. कार्यक्रम में महिलाओं और किसानों की भागीदारी उत्साहजनक रही.

विज्ञापन

Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को गोह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा़ चौराहे पर चर्चा के बाद गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में प्रभात खबर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जनता के सवालों का जवाब देने के लिए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता कृष्ण सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, बसपा नेता अखलाख खान, राजद के प्रखंड अध्यक्ष ललन चौरसिया, जन सुराज के नेता डॉ आरयू कुमार और भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी मैजूद थे.

सवाल करती महिला

जनता का सवाल था तैयार

चौपाल कार्यक्रम को लेकर गोह मुख्यालय में उत्साह का माहौल दिखा. निर्धारित समय के दो घंटे पहले से ही नगर भवन में आम लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. जब चौपाल की शुरुआत हुई तो जवाब देने वाले नेताओं से पहले जनता का सवाल तैयार था. हालांकि, तमाम लोगों ने विकास को तरजीह दी. जर्जर सड़क, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार, अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का घर उजाड़ने, पानी का हाहाकार का मुद्दा छाया रहा.

सवाल करते किसान

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसानों ने क्या मुद्दा उठाया

कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं पहुंचीं थी. पुरहरा की महिलाओं ने अतिक्रमण के नाम पर घर तोड़ने जागरण स्मार्ट मीटर लगाने पर सवाल खड़ा किया इस सवाल के जवाब में रजत के प्रतिनिधि ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में उनकी सरकार नहीं है, लेकिन गरीबों के लिए उनके विधायक के पास हम दर्दी जरूर है. रालोमो के प्रतिनिधि ने एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनायी.

हमीदनगर बराज का कार्य पूरा नहीं होने और प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलने का भी मुद्दा किसानों ने उठाया. नहरों की जर्जर स्थिति को सुदृढ़ करने की मांग उठी. कार्यक्रम के अंत में चौपाल में उपस्थित तमाम लोगों को चुनाव के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने से संबंधित शपथ दिलायी गयी. तमाम लोगों ने संकल्पित भावना के साथ कहा कि चुनाव के महापर्व में वह उत्साह के साथ शामिल होंगे और अपने मताधिकार का उपयोग कर स्वच्छ छवि वाले नेता का विधायक के रूप में चुनाव करेंगे.

गोह विधानसभा क्षेत्र

मतदाता

कुल मतदाता 308689

पुरुष – 162579

महिला – 146102

थर्ड जेंडर – 08

उम्मीदवार- पार्टी -वोट- मिले प्रतिशत

भीम कुमार सिंह- राजद- 81410 – 44.07%

मनोज कुमार -भाजपा -45792 – 24.79%

डॉ रणविजय कुमार- रालोसपा- 44050- 23.85%

श्रीकांत शर्मा – निर्दलीय -1678- 0.91%

युधिष्ठिर नोनिया – एसीडीपी – 1644- 0.89%

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: जीतनराम मांझी इस वजह से मांग रहे 20 सीट, जानिए क्या-क्या मिलेगा फायदा

इसे भी पढ़ें: बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा सिर्फ LJP के पास, सीट शेयरिंग से पहले चिराग के जीजा ने दिया बड़ा संदेश

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ देना चाहिए, केंद्रीय मंत्री ने बताया कारण

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन