Bihar Election 2025: 2 से 12 अक्टूबर के बीच बज सकता है चुनावी बिगुल! इस तारीख तक आ सकती चुनाव आयोग की टीम, ये है प्‍लानिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Sep 2025 2:25 PM

विज्ञापन

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच हो सकता है. दरअसल, 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव आयोग की टीम बिहार आयेगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: अब बस चंद दिनों का इंतजार! बिहार की राजनीति का महासंग्राम अब सामने है. राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. ऐसे में बिहार में चुनावी हलचल तेज हो गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द ही पूरे आयोग के साथ पटना पहुंचने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद ही चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी.

इस तारीख तक बज सकता है चुनावी बिगुल

जिस तरह से चुनाव आयोग की गतिविधियां तेज हो रही हैं. मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के बिहार दौरे का संभावित तारीखों की सूचना आ रही है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. यानी, जैसे ही आयोग की टीम पटना उतरेगी, वैसे ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा.

त्‍योहारों के बीच पड़ सकती है मतदान की तारीख

बताते चलें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के बीच कराने की पूरी तैयारी है. बिहार की राजनीतिक और प्रशासकीय फिजाओं की हवा का रुख समझने वालों का भी मानना है कि चुनावों के तारीख पूजा पर्व के बीच में ही हो. ताकि प्रवासी बिहारी जो दूसरे राज्‍यों में नौकरी और काम के सिलसिले में बाहर हैं वो बिहार में रहें और मतदान कर सकें. इसके लिए राज्‍य सरकार ने भी तैयारी की है.

बिहार आने के लिए बसों के किराए में छूट

बताते चलें, पूजा के दौरान बिहार लौटने वालों को सरकार बसों के किराए में 30 फीसद तक की छूट दे रही. इसके अलावा दूसरे राज्‍यों से बिहार आने वालों के लिए विशेष बसें भी चलाई जा रही है.

तीन चरणों में होगा चुनाव!

अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग दो या तीन चरणों में चुनाव कराएगा. ज्‍यादा आशंका तीन चरणों के चुनाव की लगाई जा रही है. इस दौरान मतदान की तारीखें तय होंगी. ताकि पूजा में शामिल होने आए प्रवासी वोट देकर बिहार से लौटें.

Also Read: Bihar News: बिहार का डुमरांव शहर होगा पूरी तरह चकाचक, 5 एकड़ की जमीन पर लगने वाला है ये प्लांट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन