सीएम फेस पर विजय चौधरी की दो टूक, बोले- नीतीश कुमार के अलावा कोई चेहरा नहीं
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2025 5:59 PM
मंत्री विजय चौधरी (बाएं)
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में जेडीयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि कृषि और सेवाक्षेत्र की तेजी से हुई वृद्धि इसका प्रमाण है. चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति और एनडीए की एकजुटता पर भी बयान दिया.
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में निवेश और उद्योग का वातावरण लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि सर्विस सेक्टर से भी तेजी से कृषि क्षेत्र और सेवाक्षेत्र में वृद्धि हो रही है, जो अपने आप में निवेशकों के भरोसे का प्रमाण है.
लॉ एंड आर्डर पर क्या बोले चौधरी
विजय चौधरी ने कहा कि अगर बिहार में माहौल अच्छा नहीं होता तो उद्योग लगाने वाले लोग यहां से पलायन कर जाते. लेकिन आज यह स्पष्ट है कि सरकार की नीतियों और विधि-व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है. उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर साफ दिख रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि जीरो टॉलरेंस का मतलब अपराध का पूरी तरह खत्म हो जाना नहीं है. अपराध घटते रहते हैं, लेकिन पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है और अपराधियों को कानून के हवाले किया जाता है. यही कारण है कि निवेशक अब बिहार में भरोसे के साथ आ रहे हैं.
नीतीश कुमार के अलावा कोई सीएम फेस नहीं
अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का जिक्र करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा, जदयू और एनडीए के अन्य सभी घटक दलों के कार्यकर्ता एकजुट हैं. किसी भी सीट पर जो भी उम्मीदवार उतारा जाएगा, सब मिलकर उसका समर्थन करेंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि सीट बंटवारे का काम समय रहते आपसी सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण तरीके से पूरा कर लिया जाएगा.
मीडिया में उठी अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि एनडीए में सभी दलों का भरोसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर है. भाजपा हो या जदयू, किसी भी दल में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा चेहरा नहीं है. यही कारण है कि सभी दल मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत कुमार की एंट्री पर बोले- नीतीश कुमार के हाथ में निर्णय
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर विजय चौधरी ने साफ कहा कि यह पूरी तरह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत निर्णय होगा. इस पर किसी भी तरह का अनुमान या अटकल लगाना उचित नहीं है.
इसे भी पढ़ें: Prabhat Khabar Samvad: नीतीश कुमार ने लाखों नौकरियां दी लेकिन कभी उसके बदले जमीन नहीं लिया, प्रभात खबर संवाद में बोले संजय झा
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का पीएम पर तंज, बोले- मुझे मैदान में दौड़ते देखा, चाय बेचते मोदी को किसने देखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










