Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर कल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे ज्ञानेश कुमार, आज इन मुद्दों पर हुई बात

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2025 9:16 PM

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कल यानी रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2 बजे होटल ताज में एक प्रेसवार्ता करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि इसमें चुनाव की तिथि को लेकर कुछ संकेत दिया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार रविवार दोपहर 2 बजे होटल ताज में एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की तिथियों और तैयारियों की अंतिम रूपरेखा पर आयोग अपना पक्ष रखेगी. प्रेस कांफ्रेंस से पहले CEC के नेतृत्व में आयोग की टीम दिनभर लगातार बैठक का करेगी. बैठकों का सिलसिला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.

दिन भर की बैठकों का कार्यक्रम

सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक: कई एजेंसियों के साथ बैठक होगी. इसमें चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और वित्तीय निगरानी पर चर्चा की जाएगी.

सुबह 11:30 बजे से 12 बजे तक: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पुलिस के नोडल अधिकारी, और केंद्रीय बल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी.

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक: बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DIG) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतिम समन्वय बैठक होगी.

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक: बैठक में शामिल अधिकारी लंच करेंगे.

इन बैठकों के बाद दोपहर 2 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मीडिया से बात करेंगे.

शनिवार को क्या-क्या हुआ

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई. इसमें चुनाव पर चर्चा हुई. बैठक में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी के अलावा बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद गुंजियाल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

चुनाव आयोग ने कहा कि पॉलिटिकल पार्टी ही डेमोक्रेसी को बचाते हैं. ऐसे में सभी दलों को चुनावी प्रक्रिया के हर फेज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. आयोग ने अपील की कि चुनाव के पर्व को शांति से मनाएं. वोटर का सम्मान करें.

आज इन दलों ने लिया हिस्सा

चुनाव आयोग की बैठक में 12 दलों ने भाग लिया. इसमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा जदयू, राजद, आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीआईएम, एनपीपी, सीपीआईएमएल, एलजेपी (रामविलास), आरएलजेपी और आरएलजेपी शामिल थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार बीजेपी चीफ ने की ये मांग

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने मांग की कि छठ पूजा के तुरंत बाद और एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएं ताकि उम्मीदवारों का खर्च कम हो और प्रशासनिक काम भी बाधित न हों.

दिलीप जायसवाल ने कहा, “हमने सुझाव दिया है कि मतदान से 24 घंटे पहले मतदाताओं को एसएमएस रिमाइंडर भेजा जाए और सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी हो. उन गांवों में भी पैरामिलिट्री फोर्स की मार्च निकाली जाए जहां लोगों को धमकाया जाता है. फोर्स की फ्लैग मार्च से उनमें भरोसा बढ़ेगा.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन