ePaper

BPSC Teacher: बिहार में जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए TRE 4 परीक्षा, नीतीश कुमार ने दिया आदेश

Updated at : 16 Jul 2025 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar

BPSC Teacher: सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है. सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है. इस परीक्षा में महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा.

विज्ञापन

BPSC Teacher: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे एक्शन मोड में हैं. बिहार में इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को रोजगार की बड़ी सौगात दी है. सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग को जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति को लेकर TRE 4 की परीक्षा लेने का आदेश दिया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है.

विभाग को जल्द परीक्षा लेने का आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है, “हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए. इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए.” राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा. इसी साल जनवरी के महीने में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया था कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होनेवाली है. उन्होंने बताया था कि यह नियुक्ति चुनाव से पहले कर ली जाएगी.

महिलाओं के आरक्षण में मिलेगा डोमिसायल

इसके पहले राज्य सरकार ने टीआरई-1,2 और 3 की परीक्षा ले चुकी है. हाल के दिनों में बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. नीतीश सरकार ने स्पष्ट किया है कि 35 फीसदी आरक्षण में अब बाहरी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि बिहार की महिलाओं को ही 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. सरकार के इस निर्णय से बिहार की महिलाओं-लड़कियों को सरकारी नौकरी में काफी फायदा होगा.

पहले की तरह ही होगी परीक्षा

यह भी जानकारी सामने आई थी कि टीआरई-3 में करीब 20 हजार से ज्यादा पद खाली रह गए थे. इन रिक्त पदों को भी टीआरई-4 में शामिल कर लिया जाएगा. बीपीएससी टीआरआई-4 में टीआरआई 1,2 और 3 जैसी ही योग्यता जरुरी मापदंड होगी. इसके तहत प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास होने के साथ डीएलडी होना जरूरी है. इसी तरह मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट होनेके साथ-साथ उम्मीदवार का डीएलडी होना चाहिए. माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ डीएलडी/बीएड जरुरी है.

Also Read: Bihar Politics: मंडल युग में 15 वर्षों से एक अदद विधायक बनने को संघर्ष कर रहा बीपी मंडल का परिवार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन