Bihar Election 2025: पहले चरण में 423 दागी और 40% करोड़पति मैदान में, BJP के कुमार प्रणय सबसे अमीर प्रत्याशी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Oct 2025 9:45 AM

विज्ञापन

मुंगेर से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में धनबल और दागी छवि वाले उम्मीदवारों का दबदबा दिख रहा है. एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि 1303 उम्मीदवारों में 40 फीसदी करोड़पति हैं और औसतन हर प्रत्याशी के पास 3.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राजनीति और पूंजी का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) और बिहार इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन करने वाले कुल 1303 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी करोड़पति हैं. औसतन एक प्रत्याशी के पास 3.26 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है.

फर्स्ट फेज के 432 उम्मीदवारों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है. जिसमें उनके वित्तीय, आपराधिक, शैक्षिक और लिंग आधारित विवरण शामिल हैं. इस चरण में 423 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या महज नौ फीसदी (121) है. जो अब भी राजनीति में महिलाओं की सीमित भागीदारी नजर आ रहा है.

भाजपा के कुमार प्रणय सबसे अमीर

सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में मुंगेर से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय टॉप पर हैं. जिनकी संपत्ति 170 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरे स्थान पर सीवान से निर्दलीय राजकिशोर गुप्ता 137 करोड़ रुपये के मालिक हैं. जबकि तीसरे स्थान पर मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह हैं, जिनके पास 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

भाजपा के 48 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.30 करोड़

दलवार औसत संपत्ति की बात करें तो भाजपा के 48 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.30 करोड़, राजद के 70 प्रत्याशियों की 10.37 करोड़, जदयू के 57 उम्मीदवारों की 8.75 करोड़, कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की 5.85 करोड़ और जन सुराज पार्टी के 114 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 5.72 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़े: बिहार में तेजस्वी संग राहुल की बड़ी रैली से पहले ही कांग्रेस सांसद का पोस्ट वायरल, ऐसा क्या लिखा?

ये भी पढ़े: “तेजस्वी मेरा छोटा भाई,मुझे लीडर बनना है, लोडर नहीं” महागठबंधन के डिप्टी CM उम्मीदवार मुकेश सहनी का BJP पर तंज

41 से 60 वर्ष की उम्र के सबसे ज्यादा प्रत्याशी

आयु वर्ग के विश्लेषण में सामने आया है कि 36 फीसदी (463) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है, जबकि सबसे बड़ा वर्ग 41 से 60 वर्ष की आयु वाले प्रत्याशियों का है, जिनकी हिस्सेदारी 51 फीसदी (669) है. वहीं, 61 से 80 वर्ष के बीच के 169 उम्मीदवार मैदान में हैं, और दो प्रत्याशी 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 50 फीसदी (651) उम्मीदवार स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री रखते हैं. वहीं 40 फीसदी (519) की शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है, जबकि 105 उम्मीदवार केवल साक्षर हैं और आठ अब भी असाक्षर हैं.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: तेजस्‍वी यादव ट्रोलर से परेशान, कहा- ट्रोल कर रहे हैं लोग…

ये भी पढ़े: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, ताबड़तोड़ रैलियों की जानिये तारीख

ये भी पढ़े: फर्स्ट फेज के 33 प्रत्याशियों पर हत्या का आरोप, BJP और JDU ने उतारे इतने दागी उम्मीदवार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन