Pawan Singh: पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की बंद कमरे में क्या हुई बातचीत? बाहर आते ही विनोद तावड़े का खुलासा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2025 1:38 PM
पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात पर विनोद तावड़े
Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो चुकी है. विनोद तावड़े ने कहा है कि पवन सिंह बीजेपी में थे और रहेंगे. भोजपुरी स्टार आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार की राजनीति में एक्टिव हो गए हैं. उनकी बीजेपी में वापसी हो गई है. इसकी पुष्टि बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने की है. उन्होंने कहा है कि “पवन सिंह बीजेपी में थे और रहेंगे.” संगठन और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.
विनोद तावड़े क्या बोले?
मंगलवार को पवन सिंह को लेकर विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मिले. मुलाकात के बाद बाहर आते ही विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी ने पवन सिंह को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है. पवन भाजपा में थे और रहेंगे. हालांकि पावर स्टार के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवालों पर तावड़े कुछ नहीं बोले.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुलाकात पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच सुलह और राजनीतिक समीकरण को लेकर हुई. इससे पहले सोमवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी से मुलाकात कर राजनीतिक दिशा पर चर्चा की थी.
NDA को 22 विधानसभा सीटों पर हो सकता है फायदा
मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. उनकी वापसी से शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर NDA को फायदा मिलने की संभावना है. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि पवन सिंह की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग गठबंधन के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.
रियलिटी शो छोड़ राजनीति में हुए एक्टिव
पवन सिंह ने हाल ही में बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को भी छोड़ दिया. शो से बाहर आते समय उन्होंने कहा, “मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं.” इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अब पवन सिंह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं.
2024 में लोकसभा चुनाव लड़े थे पवन सिंह
पवन सिंह ने 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. हालांकि वह हार गए, लेकिन इस चुनाव ने साबित किया कि पवन सिंह की जमीन पर पकड़ मजबूत होती जा रही है. उनका प्रभाव केवल काराकाट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बक्सर और सासाराम में भी देखा गया, जहां बीजेपी उम्मीदवारों को चुनौती का सामना करना पड़ा.
Also Read: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










