Bihar Politics: 'दूल्हा बनना है, बाराती नहीं...', मुकेश सहनी का बड़ा दावा- तेजस्वी अगर सीएम बनें तो डिप्टी सीएम मैं बनूंगा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Jul 2025 1:24 PM

विज्ञापन

Mukesh Sahani की फाइल फोटो

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि वे इस बार ‘दूल्हा’ बनना चाहते हैं, बाराती नहीं. सीट बंटवारे से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक सहनी ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की और महागठबंधन में निर्णायक भूमिका निभाने का संकेत दिया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी एक बार फिर अपने बयानों से बिहार की सियासत में हलचल मचा रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव और महागठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में कई बड़े दावे किए हैं. सहनी ने खुद को मुख्यमंत्री पद के ‘दूसरे दावेदार’ के तौर पर प्रस्तुत करते हुए यह भी कहा कि इस बार वे “दूल्हा बनना चाहते हैं, बाराती नहीं.”

60 सीटों पर अड़कर बोले, 50 या 45 तक बात नहीं होगी

सहनी ने महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी 60 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “दो-चार सीट ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन 50 या 45 तक आना संभव नहीं. गठबंधन के मंच पर सब तय होगा, लेकिन हमारा हिस्सा कम नहीं होगा.” सहनी का मानना है कि 243 सीटों में सभी को संतुलित ढंग से हिस्सेदारी दी जा सकती है.

“अगर सरकार में योगदान है तो हिस्सेदारी भी होनी चाहिए”

सहनी ने खुद को अति पिछड़ा वर्ग (EBC) का बड़ा चेहरा बताते हुए दावा किया कि राज्य की 37% आबादी इसी वर्ग की है, जिसे लंबे समय से नेतृत्व नहीं मिला. निषाद समाज (12% आबादी) की राजनीतिक आवाज बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर हम सरकार बनाने में सहयोग कर रहे हैं, तो उप-मुख्यमंत्री पद पर दावा जायज है.” उन्होंने अपने मंत्री रहते अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “मंत्री रहकर बहुत कुछ नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर पहले से तय हो कि कौन कहां होगा, तो जनता को स्पष्ट मैसेज जाएगा.”

तेजस्वी-सहनी ‘दो दूल्हे’?

सबसे दिलचस्प टिप्पणी में सहनी ने खुद को तेजस्वी यादव के साथ “सरकार का दूसरा दूल्हा” बताया. उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी जी सीएम होंगे तो मैं डिप्टी सीएम बनूंगा. दोनों ओबीसी वर्ग से हैं. एक पिछड़ा, एक अति पिछड़ा. जब विचारधारा एक है, तो दो दूल्हों वाली सरकार क्यों नहीं?” सहनी ने खुद को ‘सन ऑफ मल्ला’ बताते हुए कहा कि इस बार वे बाराती नहीं, दूल्हा बनकर आएंगे.

नीतीश पर हमला, BJP पर तंज

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सहनी ने कहा कि “वे मेरे अभिभावक हैं, लेकिन अब उनका वक्त पूरा हो गया है. सरकार ब्यूरोक्रेसी के सहारे चल रही है, शराबबंदी फेल है और अपराध बेलगाम.” वहीं BJP के डिप्टी सीएम को ‘लोडर’ बताते हुए बोले, “इस बार डिप्टी सीएम कौन बनेगा, ये दिल्ली (अमित शाह-मोदी) तय करेगी, हो सकता है सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लाइन से बाहर हो जाएं.”

Also Read: बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर संग्राम, VIP से लेकर वाम दलों तक ने ठोकी अपनी-अपनी दावेदारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन