कांग्रेस का NDA पर सीधा हमला, CWC की बैठक में इन 5 मुद्दों पर खूब गरजे मल्लिकार्जुन खरगे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Sep 2025 6:36 PM

विज्ञापन

CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे

CWC Meeting In Patna: पटना में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने NDA और मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को भाजपा के लिए बोझ बताते हुए बेरोजगारी, किसान संकट, वोटर लिस्ट घोटाला, चुनाव आयोग की भूमिका और अर्थव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

विज्ञापन

CWC Meeting In Patna: आजादी के बाद पहली बार पटना में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को पार्टी ने बड़े चुनावी एजेंडे में तब्दील कर दिया. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA पर सीधा हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मुद्दों पर भाजपा और नीतीश सरकार को घेरा. उनके भाषण से पांच बड़ी बातें साफ होकर सामने आईं, जिन पर कांग्रेस आने वाले चुनाव में जोर देने वाली है.

1. नीतीश कुमार BJP के लिए बोझ

खरगे ने NDA में अंदरूनी कलह को खुलकर सामने लाते हुए कहा कि भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानने लगी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीतीश को ‘मेंटली रिटायर्ड’ समझ चुकी है.

2. बेरोजगारी और किसानों का संकट

कांग्रेस अध्यक्ष ने बेरोजगारी और किसान आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है. 2 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा है, जबकि बिहार में बेरोजगारी दर 15% से ऊपर पहुंच चुकी है. किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी अधूरा रहा. 2020-21 के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 750 से अधिक किसानों की जान गई.

3. वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि बिहार की तर्ज पर पूरे देश में लाखों वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मतलब है गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित तबकों के अधिकारों की चोरी. इसे उन्होंने लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया.

4. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

चुनाव आयोग को भी कांग्रेस ने निशाने पर लिया. खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों पर टिकी है, लेकिन अब चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने EC से जुड़े हाल के विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग जवाब देने के बजाय विपक्ष से एफिडेविट मांग रहा है.

5. अर्थव्यवस्था और GST पर हमला

खरगे ने कहा कि नोटबंदी और गलत GST ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया. लाखों युवा रोजगार के बिना भटक रहे हैं. 8 साल बाद सरकार को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब वही सुधार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग कांग्रेस ने शुरू से की थी.

Also Read: पटना में CWC की ऐतिहासिक बैठक: 3 मुख्यमंत्री समेत 170 बड़े नेता जुटे, लंच में राहुल के लिए बनेगा ये मशहूर व्यंजन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन