Bihar Election 2025: महागठबंधन की सरकार बनी तो कौन होगा CM? दीपांकर भट्टाचार्य ने सबकुछ बताया

Updated at : 19 Sep 2025 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election News| Dipankar Bhattacharya spoke on the CM face of the Grand Alliance

माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस पर सीपीआई-एमएल महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही औपचारिक ऐलान न हो, लेकिन सरकार बनने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया अलायंस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जारी अटकलों के बीच सीपीआई-एमएल (CPI-ML) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन चुनाव भले ही बिना औपचारिक सीएम उम्मीदवार की घोषणा किए लड़े, लेकिन सरकार बनने की स्थिति में आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे.

RJD इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी- दीपांकर

मीडिया से बातचीत में दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, “हो सकता है कि इस बात की औपचारिक घोषणा अभी न हो, लेकिन आरजेडी इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है. इसलिए नेता प्रतिपक्ष (तेजस्वी यादव) निश्चित रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है.”

उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले सीएम कैंडिडेट का ऐलान न करने की वजह केवल राजनीतिक रणनीति है. “कई बार लोग मानते हैं कि कुछ फैसले उचित समय पर ही किए जाने चाहिए. जब हमें बहुमत मिलेगा, तब औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.”

कांग्रेस के तरफ से अभी तक नहीं आया कोई बयान

महागठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी सीपीआई-एमएल के इस बयान के बाद गठबंधन में यह संदेश गया है कि विपक्ष एकजुट होकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है. हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस मसले पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है.

मुकेश सहनी पर भी बोले दीपांकर

इधर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा खुद को उपमुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करने पर दीपांकर ने कहा कि इस तरह के मसलों पर विचार चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा. “अभी प्राथमिकता गठबंधन को जीत दिलाने की है. बाकी पदों और जिम्मेदारियों पर फैसला बहुमत मिलने के बाद होगा.”

विश्लेषकों का मानना है कि दीपांकर भट्टाचार्य का यह बयान महागठबंधन की चुनावी रणनीति का हिस्सा है. तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और आरजेडी की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर ताकत को देखते हुए, गठबंधन यह संदेश देना चाहता है कि सत्ता में आने की स्थिति में नेतृत्व का सवाल पहले ही तय है.

Also Read: Bihar Election 2025: दलित बस्तियों में लालू यादव भी उतार देते थे हेलीकॉप्टर, तेजस्वी ने दोहराया वही अंदाज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन