Bihar Election: इस बार वोट देने के लिए वोटर्स को पहले ही जमा करने होंगे ये सर्टिफिकेट… जानिए चुनाव आयोग की नई प्लानिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jun 2025 10:04 AM
Bihar Election 2025 (सांकेतिक फोटो)
Bihar Election: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है, जिसकी तैयारी में चुनाव आयोग जुटा हुआ है. इस बीच खबर है कि, वोटर्स को इस बार वोट देने के लिए पहले ही कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे. ताकि सभी त्रुटियों को सुधारा जा सके.
Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की ओर से तैयारियां तेज हो गई है. शांतिपूर्ण और सही तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके, उसे लेकर तमाम प्रक्रियाएं अपनाई जा रही है. इस बीच बिहार के वोटर्स के लिए बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से यह फैसला लिया गया है कि, वोटर्स के आईडी कार्ड को सुधारने के लिए एक विशेष जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी. ताकि वोटर लिस्ट में जा रही सभी त्रुटियों को सुधारा जा सके. इसके लिए वोटर्स को पहले ही कुछ सर्टिफिकेट जमा करने होंगे.
वोटर्स को जमा करना पड़ेगा ये सर्टिफिकेट…
जानकारी के मुताबिक, 2003 में मतदाता सूची में शामिल नहीं होने वाले सभी मौजूदा मतदाताओं को फिर से अपनी पात्रता साबित करनी पड़ेगी और इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट जमा करने पड़ेंगे. इसके साथ ही 1 जुलाई, 1987 और 2 दिसंबर, 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं के लिए माता या पिता की जन्म तिथि और या जन्म स्थान का प्रमाण आवश्यक होगा. इसके अलावा 2 दिसंबर, 2004 के बाद जन्मे वोटर्स को भी सर्टिफिकेट देना पड़ेगा.
इस नियम के तहत लिया गया फैसला
दरअसल, चुनाव आयोग की माने तो, इन कैटेगरी को नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुरूप तैयार किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से साफ यह कहा गया है कि, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्देश देने का अधिकार है, जिसमें ‘नए सिरे से मतदाता सूचियों की तैयारी करना भी शामिल है.’ इस तरह से देखा जाए तो, चुनाव के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो, उसे देखते हुए पहले ही तमाम तरह की तैयरियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग की टीम पहुंची पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










