मुकेश सहनी की पार्टी में जायेगी बिंदु गुलाब यादव, यहां से लड़ सकती है चुनाव

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bindu Gulab Yadav

Bindu Gulab Yadav

Bihar Election: मधुबनी जिला परिषद की निर्वाचित अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव की युवाओं और महिलाओं में खासी लोकप्रियता है. मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड से जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद बिंदू गुलाब यादव को राजद की ओर से मधुबनी जिला परिषद में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया था.

विज्ञापन

Bihar Election: मधुबनी. पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी और मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी की विधिवत सदस्यता लेंगी. बिंदु गुलाब यादव मुकेश सहनी की पार्टी VIP में शामिल हो रही हैं. झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी बिंदु गुलाब यादव को जिला परिषद के अध्यक्ष के उम्मीदवार के तौर पर राजद ने समर्थन दिया था. माना जा रहा है कि बिंदु गुलाब यादव झंझारपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है. इसी सीट से उनके पिता 2015 में विधायक निर्वाचित हुए थ.

मैनेजमेंट छोड़ आयी मिथिला की पॉलिटिक्स में

पुणे यूनिवर्सिटी से एमबीए पासआउट बिंदु गुलाब यादव महज 29 साल की उम्र में राजनीति में आयीं और झंझारपुर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 49 से पहली बार चुनावी मैदान में उतरी. बिंदु गुलाब यादव ने दिग्गजों को हराकर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता और मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन चुनी गई. बिंदु गुलाब यादव बिहार में सबसे कम उम्र में जिला परिषद की अध्यक्ष रहीं हैं. बिंदु गुलाब यादव की मां अंबिका यादव भी निर्दलीय एमएलसी रही हैं.

ईडी की गिरफ्त में हैं पिता गुलाब यादव

बिंदु गुलाब यादव के पिता गुलाब यादव करीब एक वर्ष से ईडी की गिरफ्त में हैं. ईडी ने पूर्व विधायक गुलाब यादव पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. ईडी पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. ईडी ने गुलाब यादव को आईएएस संजीव हंस के साथ इस मामले में सह आरोपी बनाया हुआ है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन