Bihar Election 2nd Phase Voting: आज दूसरे फेज में इतने नये वोटर करेंगे मतदान, इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से डाल सकेंगे वोट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Nov 2025 8:46 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2nd Phase Voting: आज दूसरे चरण के मतदान के लिये बूथों पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है. दूसरे फेज में नये मतदाता 10 लाख 21 हजार 812 शामिल होंगे. आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट्स की मदद से वह मतदान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2nd Phase Voting: बिहार चुनाव को लेकर आज दूसरे चरण का मतदान जारी है. आज सेकंड और आखिरी फेज में नये मतदाता 10 लाख 21 हजार 812 शामिल होंगे. इस चरण में 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है. 122 सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. मतदाताओं के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

सबसे बड़ा और छोटा विधानसभा क्षेत्र

जानकारी के मुताबिक, इन 122 सीटों में क्षेत्रफल में सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भागलपुर और सबसे बड़ा चैनपुर है. जबकि मतदाताओं की संख्या के अनुसार मखदुमपुर सबसे छोटा और हिसुआ सबसे बड़ा क्षेत्र है. 122 सीटों में से हर एक सीट में मतदाताओं की संख्या दो लाख से अधिक है.

वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही कर सकेंगे वोट

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाताओं की व्यक्तिगत पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं. जिन्हें किसी कारण से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी नहीं किया जा सका है, उनकी व्यक्तिगत पहचान के लिए आयोग ने वैकल्पिक फोटो डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है. इनका इस्तेमाल मतदान के समय व्यक्तिगत पहचान स्थापित करने में किया जा सकता है. इसके लिए मतदान केंद्र पर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में रहना जरूरी है.

इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से कर सकेंगे वोट

जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको और डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटो के साथ वाला पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो के साथ वाला पेंशन डॉक्यूमेंट, केन्द्र या राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो के साथ वाला सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जारी यूडीआईडी कार्ड की मदद से वोट डाल सकते हैं.

Also Read: Bihar Election 2nd Phase Voting: स्वेटर पहन और शॉल ओढ़कर वोटर्स पहुंचे मतदान करने, तस्वीरों में देखिये सुबह-सुबह बूथों का नजारा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन