Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2020 में चिराग ने सीएम नीतीश के खिलाफ क्यों उतारे थे उम्मीदवार? खुद किया असल खुलासा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Oct 2025 8:16 AM
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Bihar Election 2025: लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, पहली बार उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये चुनाव लड़ रही है. इसके साथ ही उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की असल वजह भी बताई.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कई अहम सवालों के जवाब दिये. इंटरव्यू में उन्होंने बड़ी बात कही कि पहली बार उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये चुनाव लड़ रही है.
2020 की परछाई इस बार के चुनाव पर नहीं
चिराग पासवान ने यह भी कहा, मेरी इसमें ईमानदार भूमिका का रहना जरूरी है. एक खुशनुमा और सहजता वाले माहौल में हम लोग चुनाव में जा रहे है. हालांकि, उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इस बार के चुनाव में 2020 की कोई परछाई तक नहीं है. इसके अलावा 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीएम नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार क्यों उतारे, इसे लेकर असल वजह बताई.
2020 में सीएम नीतीश के खिलाफ क्यों उतारे उम्मीदवार?
चिराग पासवान ने कहा, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होने का विकल्प मेरे पास था. लेकिन, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इतना समर्पित था कि गठबंधन छोड़ने के बाद भी बीजेपी के खिलाफ मैंने उम्मीदवार नहीं उतारे. ऐसे में जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं था. सीएम नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर उन्हें नुकसान भी हुआ. ऐसे में नीतीश कुमार का गुस्सा समझ में आता है. लेकिन, मेरे और मुख्यमंत्री के बीच सब कुछ सुलझ गया है.
चाचा पारस को लेकर क्या बोले?
चिराग पासवान से इंटरव्यू के दौरान उनके चाचा पशुपति कुमार पारस से संबंध के बारे में सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, 2020 में मेरे लिए एनडीए में बने रहना संभव नहीं था और मेरी पार्टी ने गठबंधन छोड़ने का फैसला ले लिया था. चाचा पशुपति पारस को अब जाकर एहसास हुआ होगा कि जब आप गठबंधन में इस तरह से घिरे होते हैं कि आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता. ऐसे में आपके पास सिर्फ अकेले चुनाव लड़ने का ही रास्ता होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










