Bihar Election 2025: राहुल गांधी के जलेबी बनाने पर तेजप्रताप बोले- वो मेरा कॉपी कर रहे, हम सिखाए तभी छान रहे हैं
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Oct 2025 9:21 AM
राहुल गांधी के जलेबी बनाने पर तेज प्रताप यादव का रिएक्शन
Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वीडियो पर तेजप्रताप यादव ने कहा, राहुल गांधी को हम ही जलेबी बनाना सिखाए हैं. वो मेरा ही कॉपी कर रहे हैं. दरअसल, राहुल गांधी का दिल्ली की एक दुकान पर लड्डू बनाते और जलेबी छानते वीडियो खूब वायरल हुआ था.
Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी बनाने के सवाल पर बड़ा रिएक्शन दिया. बिहार चुनाव को लेकर तेजप्रताप यादव पूरी तरह एक्टिव हैं और लगातार विधानसभा क्षेत्रों में घूमते दिख रहे. इस बीच वे महुआ विधानसभा में लोगों से मिलने के लिये निकल रहे थे. तभी मीडियाकर्मियों ने उनसे राहुल गांधी के जलेबी छानते वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सवाल किया.
‘हम ही सिखाए, तभी वो छान रहे’
जिस पर तेजप्रताप यादव ने कहा, राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए हैं, तब ही वो छान रहे हैं. राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं और कॉपी करके ही जलेबी छान रहे हैं. दरअसल, दीवाली से पहले राहुल गांधी दिल्ली की एक दुकान पर लड्डू बनाते और जलेबी छानते नजर आएं. इसकी तस्वीरें राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की.
राहुल गांधी ने शेयर किया था वीडियो
राहुल गांधी ने लिखा था, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया. सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली. दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं?
महुआ में जीत का किया दावा
राहुल गांधी के वीडियो को लेकर सवाल पूछने पर तेजप्रताप यादव ने बेबाकी से जवाब दिया कि उन्होंने ही राहुल गांधी को जलेबी बनाना सिखाया. मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, महुआ विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि महुआ अब भाजपा या कांग्रेस के बजाय उनकी जनशक्ति पार्टी का गढ़ बन चुका है.
14 नवंबर को मनेगी दीवाली
इसके साथ ही 14 नवंबर को फिर दीवाली मनेगी या नहीं, इस सवाल के जवाब में तेजप्रताप यादव ने कहा, महुआ में जाकर देखिए किसका डंका बज रहा है. 14 नवंबर को जब रिजल्ट आएगा, तब दीपावली मनाई जाएगी. इस तरह से अपनी पार्टी की जीत को लेकर तेजप्रताप यादव ने बड़ा दावा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










