Bihar Election 2025: 24 अक्टूबर को पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे धुआंधार रैली, इन चार जिलों में भरेंगे हुंकार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Oct 2025 11:53 AM

विज्ञापन

बिहार में होगी पीएम मोदी और अमित शाह की रैली

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार-प्रसार की शुरुआत हो गई है. 24 अक्टूबर दो दिग्गजों की रैली बिहार में होने वाली है. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उसी दिन सीवान और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को दो दिग्गज पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी रैली होने वाली है. शुक्रवार का दिन बिहार की सियासत के लिये बेहद खास माना जा रहा है. बिहार चुनाव के एलान के बाद पहली बार पीएम मोदी बिहार आने वाले हैं.

समस्तीपुर और बेगूसराय में पीएम की रैली

पीएम नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर की धरती से मिशन बिहार की शुरुआत करेंगे. दरअसल, 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में पीएम मोदी की रैली है. यहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बिहार की जनता से एनडीए के उम्मीदवारों के लिये समर्थन मांग सकते हैं. इसके साथ ही विपक्ष को कड़ा मैसेज भी दे सकते हैं.

30 अक्टूबर को होगा दूसरा दौरा

मालूम हो, अक्टूबर महीने में ही दो बार पीएम मोदी बिहार आयेंगे. शुक्रवार के बाद 30 अक्टूबर को भी दूसरा बिहार दौरा प्रस्तावित है. जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में बड़ी रैली हो सकती है.

सीवान और बक्सर में शाह की रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बात करें तो, 24 अक्टूबर को ही सीवान और बक्सर में उनकी बड़ी जनसभा होगी. ऐसे में दो बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर अभी से ही सियासी पारा चढ़ गया है. इससे पहले अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिये बिहार दौरे पर थे. इस दौरान अमित शाह ने छपरा के तरैया में चुनावी रैली भी की थी. ऐसे में एक बार फिर वे बिहार आ हे हैं.

महागठबंधन भी है तैयार

24 अक्टूबर को होने वाली मोदी और शाह की रैली पर नजरें टिक गई है. एक ही दिन अलग-अलग जिलों में जनसभाएं बेहद खास मानी जा रही है. हालांकि, महागठबंधन भी पूरी तैयारी में है. 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन का प्रेस कांफ्रेंस होगा. इसके बाद सहयोगी दल के नेता चुनाव-प्रचार भी करेंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार महागठबंधन के, NDA भी नहीं पीछे

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन