Bihar Election 2025: जनसुराज काे नहीं मिली एक भी सीट, 98 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Updated:
विज्ञापन
Prashant Kishor

Prashant Kishor

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर के राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बनने के सफर में यह बड़ा झटका है. प्रशांत किशोर की रणनीति इस बार के विधानसभा चुनाव में नहीं दिखी. जनसुराज पार्टी की 98 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: कृष्ण कुमार, पटना. जन सुराज को 2025 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली और उसका खाता तक नहीं खुला. उसके करीब 98 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो चुकी है. इससे स्पष्ट है कि मतदाता अब किसी असमंजस की स्थिति में नहीं रहना चाहते, वे स्थायी सरकार चाहते हैं. इसी कारण दो तिहाई से अधिक का जनादेश एनडीए को मिला है. मतदाताओं की उम्मीद और चाहत यह है कि स्थायी सरकार बिहार के विकास में अधिक योगदान कर सकेगा.

16 नवंबर को प्रशांत किशोर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि 16 नवंबर को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव के परिणाम और जन सुराज की आगामी रणनीति पर जानकारी साझा करेंगे. हालांकि, इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जन सुराज ने अपनी तरफ से कोई-कसर बाकी नहीं रखी.

प्रशांत किशोर की पार्टी ने 239 सीटों पर लड़ी थी चुनाव

243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 239 सीटों पर चुनाव लड़ा. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जी-तोड़ मेहनत कर लगभग सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. दिन-रात मेहनत के बावजूद जन सुराज के कार्यकर्ता भी अपनी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे.

मतदाता सजग

यह चुनाव परिणाम इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि मतदाता बहुत सजग और पहले से अधिक जागरूक हैं. वे जानते हैं कि कौन-सी पार्टी या गठबंधन स्थायी सरकार बना सकता है. उनको जन सुराज से यह उम्मीद पूरी होती हुई नहीं दिखी. ऐसे में मतदाताओं ने सभी स्थितियों का आकलन कर अपने मतों का प्रयोग बहुत सोच-समझ कर किया. इस कारण मतदाताओं का रुझान एनडीए की तरफ रहा और एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल किया.

Also Read: आसान भाषा में समझें 2025 विधानसभा चुनाव में RJD के हार की सबसे बड़ी वजह 

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन