Bihar Election 2025 Photos: रिजल्ट से पहले मंदिर, मजार और गुरुद्वारे में सीएम नीतीश, जानिए मेदांता हॉस्पिटल क्यों गये…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Nov 2025 2:00 PM
सीएम नीतीश कुमार
Bihar Election 2025 Photos: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिजल्ट से पहले पटना के महावीर मंदिर में पूजा-पाठ करते दिखे. इसके बाद उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाई. साथ ही गुरुद्वारे में जाकर मत्था भी टेका. इस तरह 14 नवंबर को आने वाले रिजल्ट से पहले भक्ति भाव में लीन सीएम नीतीश दिखे.
Bihar Election 2025 Photos: बिहार चुनाव को लेकर 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित किये जायेंगे. लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भक्ति भाव में लीन दिखे. दरअसल, आज बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-पाठ किया और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी भी दिखी.

महावीर मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाईकोर्ट स्थित मजार पर भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सिर पर हरा साफा भी बांधा हुआ था. मजार में सीएम नीतीश ने चादर चढ़ाई.

इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना सिटी के गुरुद्वारे में भी पहुंचे. यहां उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. इस तरह से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर, मजार और गुरुद्वारे में जाकर पूजा-पाठ की.

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार आज मेदांता हॉस्पिटल में भी पहुंचे थे. हालांकि, उन्होंने यहां अपना रूटीन चेकअप कराया. इसके बाद ही वे मंदिर, मजार और गुरुद्वारे में पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










