Bihar Election 2025: 'ओल्ड पेंशन होगा लागू, कर्मचारियों का 70 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसफर', वोटिंग से पहले तेजस्वी का वादा

Published by :Preeti Dayal
Published at :04 Nov 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Old pension scheme government employees transfer Tejashwi Yadav promise

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार की जनता से कई बड़े वादे किये. चुनाव से पहले उन्होंने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जायेगी. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 70 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसफर किया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी घोषणाएं दुहराई. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से कई बड़े वादे किये. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया जायेगा. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 70 किलोमीटर के दायरे में ही ट्रांसफर किया जायेगा.

सरकारी कर्मचारियों के लिये बड़ी घोषणा

तेजस्वी यादव ने साफ किया कि पुलिस हो, स्वास्थ्यकर्मी हो या फिर शिक्षक हो, उन सभी का ट्रांसफर 70 किलोमीटर के दायरे में किया जायेगा. इसका उद्देश्य यह बताया गया कि दूर-दराज के इलाके में ट्रांसफर के कारण सरकारी कर्मचारियों को परिवार से दूर रहना पड़ता है. खासकर महिलाओं को दिक्कत होती है. ऐसे में अगर सरकार बनती है तो उनका ट्रांसफर नजदीक ही कर दिया जायेगा.

किसानों से किये बड़े वादे

तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्य कई वादे किये. दरअसल, किसानों को साधने के लिए तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि धान पर MSP से 300 रुपये ज्यादा और गेहूं पर 400 रुपये ज्यादा बोनस दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “अभी सरकार किसानों से 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का पैसा लेती है. हमारी सरकार आने पर खेती के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त होगी.”

महिलाओं को दिये जायेंगे 30 हजार रुपये

साथ ही नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की. तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो “माई बहिन योजना” के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपये एक साथ दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

6 नवंबर को होगी वोटिंग

मालूम हो, पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है और आज प्रचार का आखिरी दिन है. इस मौके पर पटना में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “महिलाओं से लेकर युवाओं तक हर वर्ग अब मौजूदा सरकार से ऊब चुका है. लोग विकास, रोजगार और सम्मान की राजनीति चाहते हैं और आरजेडी वही देने जा रही है.”

Also Read: Bihar Election 2025: डोर-टू-डोर कैंपेन में दिख रहा महिला उम्मीदवारों का दम, हर दिन 12-15 घंटे पैदल चलकर कर रहीं जनसंपर्क

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन