Bihar Election 2025: पूर्णिया सम्मेलन में छाया NDA का नया नारा- मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Aug 2025 8:33 PM

विज्ञापन

पूर्णिया एनडीए सम्मेलन में लगा पोस्टर

Bihar Election 2025: पूर्णिया में एनडीए सम्मेलन के दौरान पोस्टरों पर छपा नारा "मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" चर्चा का केंद्र बन गया. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की टिप्पणी के बाद यह स्लोगन राजनीतिक संदेश का सबसे बड़ा प्रतीक साबित हुआ. मंच से नेताओं के भाषणों से लेकर कार्यकर्ताओं की नारों तक, हर जगह यही मुद्दा छाया रहा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी स्वर्गीय मां और बहन को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी अब बिहार की सियासत का केंद्र बन चुकी है. बयानबाजी के इस विवाद ने महागठबंधन को रक्षात्मक मुद्रा में ला दिया है, जबकि एनडीए ने इसे एक बड़े राजनीतिक हथियार में तब्दील कर दिया है.

एनडीए सम्मेलन में लगे नारे

पूर्णिया सदर विधानसभा स्तर पर आयोजित एनडीए सम्मेलन में इसका असर साफ दिखा. शहर के कलाभवन में आयोजित कार्यक्रम में लगे पोस्टरों पर मुख्य स्लोगन था- “मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”. बारिश के बीच भी भरे हॉल में नेताओं के भाषण और कार्यकर्ताओं के नारे इसी मुद्दे पर केंद्रित रहे.

लालन सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री लेशी सिंह सहित सभी वक्ताओं ने कांग्रेस और राजद को आड़े हाथों लिया. खासकर ललन सिंह ने राहुल और तेजस्वी को कठघरे में खड़ा करते हुए राजनीतिक शुचिता पर सवाल उठाए और इसे प्रधानमंत्री की गरिमा से जुड़ा मामला बताया.

व्यक्तिगत हमलों उतर आए हैं विपक्षी दल- एनडीए

एनडीए नेताओं का कहना था कि विपक्षी दल अपनी हताशा में अब व्यक्तिगत हमलों तक उतर आए हैं, लेकिन जनता इसे अपमान के रूप में देख रही है. मंच से यह भी दावा किया गया कि इस टिप्पणी ने न सिर्फ एनडीए कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है बल्कि आम लोगों की भावनाओं को भी गहराई से झकझोरा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की धार कुंद कर सकता है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जहां युवाओं और किसानों के मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं यह घटना एनडीए को नैतिक बढ़त देने का काम कर रही है.

चुनाव में लगातार गूंजता रहेगा यह मुद्दा

महागठबंधन के कुछ नेताओं ने भी अनौपचारिक तौर पर स्वीकार किया कि विपक्षी मंच से हुई यह टिप्पणी एनडीए के लिए अप्रत्याशित वरदान साबित हो सकती है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल समेत कई नेताओं ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आगामी चुनाव में यह मुद्दा लगातार गूंजता रहेगा.

Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार हवाई सेवा, इस दिन पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन