ePaper

Bihar Election 2025 : थम गया बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर, अब डोर टू डोर होगा कैंपेन

Updated at : 09 Nov 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
File Photo

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजते ही खत्म हो गया. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनावी जिलों में प्रत्याशियों ने जमकर चुनाव प्रचार करके अपने लिए वोट मांगा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : घड़ी की सुई ने जैसे ही रविवार को शाम के 5 बजने का इशारा किया बिहार में दूसरे और आखिरी चुनाव प्रचार के लिए प्रचार का शोर थम गया. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां कैमूर, रोहतास और गया जिले में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. वहीं, तेजस्वी यादव ने रोहतास और राहुल गांधी ने किशनगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. चुनाव खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट देने की अपील करेंगे.

समर्थकों को साथ लेकर घूमेंगे प्रत्याशी 

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साथ लेकर लोगों से सम्पर्क साधने की कोशिश करेंगे. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. सभी के कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग टीम बना कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र घूम-घूम कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नतीजों से पहले जश्न का इंतजाम 

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. राजनीतिक गलियारों से लेकर नुक्कड़ों तक हर जगह जीत की पूर्व तैयारियां जोरों पर हैं.  इसे लेकर खास राजनीतिक दलों के समर्थकों ने नतीजों से पहले ही बैंड-बाजा, फूल, मिठाई, यहां तक कि ऊंट और हाथी तक की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. सुल्तानगंज, आलमगंज, करबिगहिया, फुलवारीशरीफ, दानापुर इलाकों के बैंड-बाजे वालों के पास पिछले दो दिनों से खूब रौनक है. राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता बैंड-बाजा की बुकिंग के लिए आ रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Bihar Election 2025 : चुनाव परिणाम से पहले ही जश्न की एडवांस तैयारी, बुक हुए बैंड-बाजा, हाथी-ऊंट से लेकर मिठाई

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन