Bihar Election 2025: जहानाबाद में नामांकन के बाद गिरफ्तार प्रत्याशी को आया आर्ट अटैक, पटना रेफर

मो. कलामउद्दीन (फाइल फोटो)
Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को एआईएमआईएम गठबंधन की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. कलामउद्दीन को पुलिस ने नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद थाने में उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. वहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन यानी सोमवार को एआईएमआईएम गठबंधन की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं नगर परिषद जहानाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष मो. कलामउद्दीन को पुलिस ने नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद थाने में उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है.
थाने में दर्ज हत्या के प्रयास का केस
सदर अस्पताल से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद समर्थकों में काफी आक्रोश फैल गया और राजनीतिक गलियारे में यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी मिली है कि मो. कलामउद्दीन काको थाना इलाके में दर्ज हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में आरोपित हैं और काको थाना में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं.
पीएमसीएच में चल रहा इलाज
इस गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की है. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. गिरफ्तारी के बाद कलामुद्दीन को सदर थाना लाया गया. थाने में उसे अचानक हार्ट अटैक आने के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गिरफ्तारी को साजिश बता रहे समथर्क
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह गिरफ्तारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है. समर्थकों ने इस गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए जमकर हंगामा किया है. बता दें बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. इसका परणाम 14 नवंबर को घोषित होगाा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में दुरुस्त होगा मोबाइल नेटवर्क, बूथों पर नहीं होगी परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




