Bihar Congress: '20 साल, 20 सवाल' कैंपेन के जरिए NDA को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, कन्हैया बोले- वोट चोरी हो रही है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2025 3:51 PM

विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार

Bihar Congress: बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने तारीखों की घोषणा से पहले NDA को घेरने के लिए नई रणनिति बनाई है. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को पटना में कहा कि पार्टी के एक नेता बिहार से जुड़े मुद्दों पर डबल इंजन सरकार से सवाल करेंगे. ये सवाल जनता की तरफ से होंगे.

विज्ञापन

Bihar Congress: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने ’20 साल- 20 सवाल’ अभियान शुरू करने जा रही है. शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने इस अभियान के बारे में बताया. कन्हैया कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेता लगातार 20 दिनों तक डबल इंजन की सरकार से बिहार से जुड़े मुद्दों पर जनता की ओर से सवाल पूछेंगे.

कन्हैया कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

कन्हैया कुमार ने शनिवार को पीरपैंती बिजली घर से जुड़ा मुद्दा उठाया और कहा कि यह प्रोजेक्ट यूपीए सरकार के दौरान शुरू हुआ था, जिसे केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाना था. लेकिन बाद में इसे पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अडानी को सौंप दिया गया. उन्होंने सवाल किया कि इस परियोजना के लिए तय बजट की राशि आखिर कहां गायब हो गई.

कन्हैया ने आगे कहा कि किसानों से सस्ती जमीन लेकर महंगे दाम पर बिजली खरीदना बिहार के हित में नहीं है. दूसरे राज्यों में अडानी 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली सप्लाई कर रहे हैं और बिहार में 6 रुपए प्रति यूनिट पर सौदा हुआ है. इससे बिहार को लगभग 56000 करोड़ रुपए की हानि हो रही है. उन्होंने कहा, ‘तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा’ यही आज की राजनीति का सच बन गया है और इसी के सहारे बिहार में वोटर के साथ धोखा किया जा रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

SIR पर फिर उठाये सवाल

कांग्रेस ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हटाए गए नामों की संख्या जोड़े गए नामों से कहीं अधिक है. कांग्रेस कार्यकर्ता अब इन सूचियों का बारीकी से विश्लेषण करेंगे.

राजेश राम ने कहा कि यह मामला यहीं खत्म नहीं होगा. पार्टी वोटर के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू से ही अस्पष्ट और अविश्वसनीय रही है.

इसकी लापरवाही और अपारदर्शिता इतनी बढ़ी कि कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा. मुख्य चुनाव आयुक्त इसे सफल बता रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह प्रक्रिया निष्पक्षता के मानकों पर खरी नहीं उतरती. उन्होंने कहा कि कई योग्य मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए गए हैं. यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन