ePaper

Bihar Election 2025: लालू यादव के पटना आने का इंतजार, जल्द ही RJD उम्मीदवारों को मिलने लगेगा सिंबल

Updated at : 13 Oct 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
lalu yadav wheel chair news| RJD candidates will start getting symbols as soon as Lalu Yadav arrives in Patna.

लालू यादव की तस्वीर

Bihar Election 2025: IRCTC घोटाले में दिल्ली से पेशी पूरी कर लालू यादव जल्द ही पटना पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि उनके पहुंचते ही पार्टी उम्मीदवारों को सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू कर देगी, जबकि सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में अब भी मतभेद जारी हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. सभी पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दी है. एनडीए भी सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला ले चुका है. इस चुनावी समर के बीच IRCTC घोटाले में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आरोपी माने जाने के बाद लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है. लालू यादव कोर्ट में पेश होने के लिए दिल्ली गए थे. माना जा रहा है कि लालू के पटना पहुंचते ही आरजेडी अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर देगी.

आरजेडी में कई उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

रविवार को लालू यादव पटना से दिल्ली कोर्ट में पेशी के लिए गए थे और अब सोमवार को पेशी पूरी करने के बाद वे वापस पटना लौट रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के पटना पहुंचते ही आरजेडी उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. चुनावी घोषणा के बाद पार्टी संगठन में बैठकों का दौर लगातार चल रहा है और कई उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं.

Also Read: बिहार चुनाव 2025: RJD की इन 44 सीटों पर संभावित प्रत्याशी तय, तेजस्वी की रणनीति से गठबंधन में हलचल तेज

कांग्रेस कर रही 70 सीटों की मांग

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब भी पेंच फंसा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने 130 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों की मांग कर रही है और आरजेडी केवल 54 सीटें देने पर अड़ी है. इस बीच, मुकेश सहनी भी नाराज चल रहे हैं और उन्होंने एक सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

IRCTC टेंडर घोटाले मामले में लालू परिवार पर चलेगा मुकदमा

कोर्ट ने सोमवार को कहा कि IRCTC टेंडर घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी में रची गई थी, और उनके हस्तक्षेप से ही परिवार को लाभ हुआ. इस फैसले के बाद अब तीनों- लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ मुकदमा चलेगा. हालांकि, आरजेडी नेताओं का कहना है कि यह मामला “राजनीतिक साजिश” है और चुनाव के वक्त इसे तूल देकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है.

Also Read: Jan Suraaj Candidates Second List: जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन