‘सन ऑफ मल्लाह’ का सियासी सागर उफान पर, RJD को दे दी अल्टीमेटम! जानिए मुकेश सहनी की नाराजगी की वजह

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Oct 2025 10:13 AM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने 20 से कम सीटों पर समझौता करने से इनकार कर दिया है, जबकि आरजेडी ने उन्हें 14 सीटों का ऑफर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर तनाव खुलकर सामने आने लगा है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी ने अब अपनी नाराजगी साफ जाहिर कर दी है. सहनी 20 सीटों से कम पर किसी भी सूरत में समझौता करने को तैयार नहीं हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें केवल 14 सीटों का प्रस्ताव दिया है.

देर रात 2 बजे तक तेजस्वी के आवास पर चली बैठक

शुक्रवार देर रात पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चली अहम बैठक का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला. सूत्र बताते हैं कि बातचीत का माहौल शुरू में सौहार्दपूर्ण था, लेकिन जैसे ही सीट शेयरिंग की चर्चा आई, माहौल गरमा गया. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के अन्य घटक दलों के संतुलन का हवाला देते हुए वीआईपी को 14 सीटें देने की बात कही, जिस पर सहनी ने जवाब दिया- “हमारे जनाधार और मेहनत का सम्मान होना चाहिए, 20 से कम सीट पर VIP चुनाव नहीं लड़ेगी.”

मुकेश सहनी ने साधी चुप्पी

बैठक खत्म होने के बाद रात करीब दो बजे मुकेश सहनी बिना कुछ बोले अपने आवास लौट गए. मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की और तब से चुप्पी साध रखी है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि VIP अब अपनी अगली रणनीति पर विचार कर रही है और “सहनी किसी बड़े फैसले की तैयारी में हैं.”

इस बीच, शुक्रवार को प्रस्तावित महागठबंधन की अहम बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है. आरजेडी ने अपने स्तर पर आपात बैठक (इमर्जेंसी मीटिंग) बुलाई है, जिसमें तेजस्वी यादव वरिष्ठ नेताओं के साथ हालात की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे.

क्या मुकेश सहनी चुनेंगे अलग राह?

राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुकेश सहनी एक बार फिर अलग राह चुनेंगे? 2020 में उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर NDA के साथ गठबंधन किया था, लेकिन बाद में भाजपा से मतभेद के चलते फिर विपक्षी खेमे में लौट आए. अब एक बार फिर वही स्थिति बनती दिख रही है.

विश्लेषकों का मानना है कि मुकेश सहनी मल्लाह और निषाद समुदाय के वोट बैंक को लेकर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं. बिहार के कई जिलों में इस समुदाय का प्रभाव निर्णायक माना जाता है, और सहनी चाहते हैं कि उनके राजनीतिक प्रभाव का सम्मान किया जाए. VIP की नाराज़गी ने महागठबंधन के भीतर असमंजस और बढ़ा दिया है.

Also Read: बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल! आज हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन