बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, आज हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Oct 2025 11:31 AM
बिहार भाजपा के नेता अमित शाह के साथ
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. आज दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक जदयू 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है. शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है और अब सिर्फ घोषणा बाकी है.
आज बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक
आज शनिवार सुबह दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता और कोर ग्रुप सदस्य भी हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद सीट शेयरिंग और टिकट वितरण की अंतिम रूपरेखा पर मुहर लग जाएगी.
JDU 102, BJP 101 पर लड़ सकती है चुनाव
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू को 102 और बीजेपी को 101 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को भी उनके प्रभाव वाले इलाकों में उचित हिस्सेदारी दी जाएगी. बीजेपी ने सीट बंटवारे की अगुवाई की है, जबकि जेडीयू ने बातचीत की ज़िम्मेदारी भाजपा पर छोड़ी है. बताया जा रहा है कि जदयू भाजपा से सहमति बनने के बाद ही अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगी.
जदयू के 6 सिटिंग विधायकों का कट सकता है टिकट
इस बीच, जदयू के छह सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है. इनमें से दो विधायक पहले ही पार्टी छोड़कर आरजेडी में शामिल हो चुके हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन विधायकों के टिकट काटे जाने की तैयारी है, उनकी गतिविधियों को पार्टी लाइन के खिलाफ माना गया था.
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू की वरीय नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा और उनकी जीत की संभावना का आकलन किया गया. पिछली बार जदयू को 115 सीटें मिली थीं, जिनमें से 7 सीटें ‘हम’ को दी गई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










