Bihar BJP: बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, इन 13 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Sep 2025 9:22 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar BJP: बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा की है. इसमें 13 नेताओं को जगह मिली है. रविवार की सुबह भी पार्टी ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान टीम का ऐलान किया था.
Bihar BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गई है. अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने पहले से ही अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश के लिए एक मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है.
निभाएंगे ये भूमिका
इस कमेटी में 13 सदस्य शामिल किए गए हैं. ये आगामी चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों, वादों और विजन को जनता के बीच रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे. बीजेपी का मानना है कि यह कमेटी बिहार के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी.
टीम में कौन-कौन शामिल
- प्रेम कुमार
- मनन मिश्रा
- भीम सिंह
- ऋतुराज सिन्हा
- निवेदिता सिंह
- देवेश कुमार
- सुरेश रुंगटा
- गुरु प्रकाश पासवान
- अमृता भूषण
- संतोष पाठक
- अजीत चौधरी
- सीता सिन्हा
- सुनील राम
45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति में कौन-कौन
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान कमेटी का ऐलान कर दिया है. इसमें केंद्रीय मंत्रियों, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक , पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे. भाजपा ने कहा कि समिति के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है.
इस कमेटी का काम प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा. इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े बड़े नेता भी बिहार आकर प्रचार को गति देंगे. पार्टी ने यह साफ किया है कि चुनाव का मुख्य फोकस विकास और सुशासन होगा और लक्ष्य एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है.
बड़े-बड़े नाम शामिल
कमेटी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं. इसके अलावा राधा मोहन सिंह, डॉ संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे और राजीव प्रताप रूड़ी जैसे नेता को जगह मिली है. बीजेपी ने इस सूची में सतीश चंद्र दुबे, मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, विवेक ठाकुर, अशोक यादव और शंभू शरण पटेल को भी समिति में जगह दी गयी है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नये चेहरों को भी मिली जगह
कमेटी में कृष्ण कुमार ऋषि, धर्मशीला गुप्ता, अनिल शर्मा, कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, अशोक अग्रवाल, हरि मांझी, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, राजेंद्र चौपाल, यूपी शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी को भी शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










