मोदी-नीतीश की जोड़ी ने खत्म किया जंगलराज और नक्सलवाद, अमित शाह बोले- एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे बाहर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Nov 2025 5:55 PM
बीजेपी नेता अमित शाह
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन अरवल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लाल झंडे की आड़ में बिहार में नक्सलवाद लाने की कोशिश हो रही है, लेकिन मोदी-नीतीश की जोड़ी ने राज्य को जंगलराज और हिंसा से मुक्त किया है. आने वाले दिनों में पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त हो जायेगा.
Bihar Election 2025: बीजेपी नेता अमित शाह ने रविवार को अरवल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद को फिर से लाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को जंगलराज और नक्सलवाद से मुक्त किया है. अब किसी की हिम्मत नहीं है कि राज्य में फिरौती, अपहरण या हिंसा का माहौल दोबारा पैदा कर सके.
ऐसा हुआ तो राज्य में नहीं लगेंगे उद्योग
अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ‘लाल झंडे वाले माले कार्यकर्ताओं’ को यहीं अरवल में रोकें ताकि यह विचारधारा पटना तक न पहुंचे. उन्होंने कहा कि अगर लाल झंडे वालों को मौका मिला तो राज्य में उद्योग कभी नहीं लग पाएंगे.
लालू यादव की पार्टी का हो चुका है सफाया- शाह
अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के नतीजों से ही यह साफ है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी का सूपड़ा पहले ही चरण में साफ हो गया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी धूल झेल नहीं सकते, लेकिन बिहार में घुसपैठियों के पक्ष में यात्रा निकाल रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं. उन्होंने जनता से सवाल किया, “क्या ऐसे लोगों को बिहार में रहना चाहिए?” शाह ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी यात्राएं कर लें, बिहार से लेकर इटली तक, लेकिन एनडीए सरकार एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी.
जगजीवन राम को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और बाबू जगजीवन राम का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को उनके जीवनकाल में कभी सम्मान नहीं दिया और भारत रत्न भी उन्हें तभी मिला जब कांग्रेस सत्ता से बाहर थी. बाबू जगजीवन राम को भी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर क्या बोले शाह
शाह ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपए मिल चुके हैं और जल्द ही दो लाख रुपए और दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राजद वाले कह रहे हैं कि यह योजना बंद कर दी जाएगी, लेकिन वे जान लें कि यह पैसा कोई वापस नहीं ले सकता.
इसे भी पढ़ें: ‘अश्लील गानों का उस्ताद तेजस्वी के साथ घूमता है’, निरहुआ बोले- किसी बयान पर कायम नहीं रहते खेसारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










