ePaper

Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव में 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब, पुलिस मुख्यालय से निलंबन का आदेश जारी 

Updated at : 09 Nov 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
File Photo

File Photo

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के लिए सीतामढ़ी जिले में भेजे गए पुलिसकर्मियों ने अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया है. इस गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए पटना पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से इन सभी का वेतन रोकने के साथ ही इन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के लिए पटना जिला पुलिस बल से 3429 हवलदार और सिपाहियों को चुनाव ड्यूटी के लिए अलग-अलग जिलों में भेजा गया था, लेकिन इनमें से 10 पुलिसकर्मी अब तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इस लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है.

निलंबन का आदेश जारी 

जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी से गायब ये सभी 10 पुलिसकर्मी पटना से सीतामढ़ी जिले में भेजे गए हैं. लेकिन यह सब अब तक रिपोर्ट नहीं कर पाए हैं. इनमें रविकांत निर्ज, संजय कुमार, अमित कुमार, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सपना कुमारी, स्मिता कुमारी, निशा कुमारी, रूबी कुमारी और चित्रा चंद्रवंशी शामिल हैं. इस गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए पटना पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से इन सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि इनके खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना से इन जिलों में भेजे गए पुलिसकर्मी 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 अक्टूबर को आदेश जारी किया था कि दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) के लिए पटना जिले से कुल 3429 पुलिस बलों को चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न जिलों में भेजा जाए. इसमें सीतामढ़ी के लिए 1153, गया के लिए 577, शिवहर के लिए 49, भागलपुर के लिए 578, जमुई के लिए 308, अरवल के लिए 67 और नवादा जिले के लिए 697 पुलिसकर्मियों की तैनाती तय की गई थी.

इसे भी पढ़ें : Bihar Election 2025 : चुनाव परिणाम से पहले ही जश्न की एडवांस तैयारी, बुक हुए बैंड-बाजा, हाथी-ऊंट से लेकर मिठाई

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन