बिहार बीएड एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जून में होगी प्रवेश परीक्षा

Bihar BEd CET 2026: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU की तरफ से Bihar BEd CET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
Bihar BEd CET 2026: बिहार के बीएड में एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. यह परीक्षा रेगुलर, डिस्टेंस और शिक्षा शास्त्री दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा.
Bihar BEd CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 18 मई 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. वहीं लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा 19 मई से 21 मई 2026 तक मिलेगी.
ऐसे करें Bihar BEd CET 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
- Bihar BEd CET 2026 Online Form लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस अलग तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं EWS, BC, EBC और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये रखी गई है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा.
Bihar BEd CET 2026 परीक्षा के जरिए राज्य के अलग-अलग बीएड कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार के रैंक और कॉलेज विकल्प के आधार पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में UG-PG एडमिशन के लिए आवेदन 10 मई से, यहां देखें सीटों की संख्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










