ePaper

Lockdown में भोजपुरी स्टार Pawan Singh को अपने दोस्त Khesari Lal की आईं याद, तो फिर किया ये काम

Updated at : 08 Apr 2020 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown में भोजपुरी स्टार Pawan Singh को अपने दोस्त Khesari Lal की आईं याद, तो फिर किया ये काम

pawan singh ने एक तसवीर शेयर की है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है. यह तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरा देश परेशान है. हर दिन दुनिया में इस वायरस से लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे है. इससे बचने के लिए सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया है. लोग सोशल मीडिया के जरिये अपनों से जुड़े हुए है. इस बीच भोजपुरी स्टार्स ने भी खुद को घर में बंद करके रखा है और अपने दोस्तों से सोशल मीडियो के जरिये जुड़े हुए है. फेमस भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक तसवीर शेयर की है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है. यह तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: Coronavirus: बिना किसी को बताए Aamir Khan ने भेजा PM-Cares और CM रिलीफ फंड में डोनेशन

दरअसल, पवन सिंह ने अपने खास दोस्त खेसारी लाल यादव और प्रशांत निशांत के साथ अपना एक वीडियो कॉल की तसवीर शेयर किया है. यह वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है. जिसमें तीनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिख रहे है. यह तसवीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है.

पवन सिंह ने तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए भी जुड़े रहें. अपनों से वीडियो कॉल के साथ. लेकिन याद रहे घर में ही रहना है और बाहर नहीं निकलना है. छोटे भाई shatrughan @khesariyadav और छोटे भाई nishant @prashantnishant के साथ. उन्होंने हैशटैग Stay Home#Stay Safe #StayConnected #indiafightscorona #Jaihind का इस्तेमाल किया है.

वहीं, पवन सिंह के नये गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने के बोल हैं ‘दुगो रखले बानी’ इस गाने को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है.

गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है और छोटे बाबा ने इसमें संगीत दिया है. पवन सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, इस गाने का ऑडिया वर्जन ही अभी रिलीज किया गया है. संभवत: कुछ दिनों में इस गाने का वीडियो वर्जन भी देखने को मिलेगा.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का खौफ भारत सहित दुनिया के 211 मुल्कों में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले चार महीने में इस वायरस से अबतक दुनिया के 78000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 11 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. बात भारत की करें तो अभी तक इस घातक वायरस से 124 लोगों की मौत हो चुकी है और 5194 लोग संक्रमित हैं. वहीं भारत में Coronavirus के कारण लागू Lockdown को आगे बढ़ाये जाने की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार इसे 15 दिनों के लिए और बढ़ा दें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola