Coronavirus: बिना किसी को बताए Aamir Khan ने भेजा PM-Cares और CM रिलीफ फंड में डोनेशन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2020 8:13 AM
Aamir Khan ने बिना किसी को बताये पीएम-केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे चुके हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है. इससे जारी जंग में बॉलीवुड सितारे बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहे है. लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने बिना किसी को बताये पीएम-केयर्स फंड (PM Cares Fund) और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे चुके हैं.
Also Read: न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती में नाचती नजर आईं Sara Ali Khan, फैंस बोले- वाहट्रेड एनालिटिक्स तरण आदर्श के अनुसार आमिर खान ने पीएम राहत कोष, महाराष्ट्र सीएम कोष और दिहाड़ी मजदूरों के लिए डोनेशन दिया है. हालांकि ये रकम कितनी है फिलहाल सामने नहीं आ पाया है.
#AamirKhan donates to…
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 7, 2020
⭐ #PMCares
⭐ #Maharashtra Chief Minister Relief Fund
⭐ Extended support to the daily wage workers of his forthcoming film #LaalSinghChaddha.#COVID19Pandemic #CoronaVirus #Covid_19 #COVID19
आमिर खान के दान को लेकर तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है. उन्होंने लाल सिंह चड्ढा वर्कर के लिए भी मदद पहुंचाई है. साथ ही नरेंद्र मोदी राहत कोष और महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की है.
हालांकि आमिर ने अभी तक अपने दान का खुलासा लोगों के सामने नहीं किया है. बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए सरकार के खाते में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है. वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान आर्थिक मदद की राशि की एलान किए बिना सात अलग-अलग तरीकों से लोगों की मदद करने का एलान किया रहे है. जबकि सलमान खान 25,000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद में लगे हैं. महानायक अमिताभ बच्चन भी गरीबों और जरूरतमंदों को राशन देने का एलान किया है.
इनके अलावा कपिल शर्मा, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे आर्थिक मदद का एलान कर चुके हैं.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का खौफ भारत सहित दुनिया के 211 मुल्कों में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले चार महीने में इस वायरस से अबतक दुनिया के 78000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 11 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. बात भारत की करें तो अभी तक इस घातक वायरस से 124 लोगों की मौत हो चुकी है और 4789 लोग संक्रमित हैं. वहीं भारत में Coronavirus के कारण लागू Lockdown को आगे बढ़ाये जाने की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार इसे 15 दिनों के लिए और बढ़ा दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










