वाहनों के नंबर प्लेट की जांच को लेकर चलाया जाएगा अभियान, इन कारणों से लग सकता है जुर्माना...

Updated at : 28 Jun 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों के नंबर प्लेट की जांच को लेकर चलाया जाएगा अभियान, इन कारणों से लग सकता है जुर्माना...

भागलपुर : गाड़ियों में वाहनों के आगे पीछे लगे नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा और किसी शब्द का प्रयोग करने पर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा. एचएसआरपी नंबर प्लेट भी लगाना अनिवार्य होगा. मुख्यालय द्वारा ऐसे गाड़ियों पर कार्रवाई को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: कारबाइन के साथ पकड़े गये बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव निलंबित
भागलपुर और नवगछिया में इसको लेकर अभियान चलायेगा

जुलाई के प्रथम सप्ताह से परिवहन विभाग भागलपुर और नवगछिया में इसको लेकर अभियान चलायेगा. सप्ताह के हर शनिवार को यह अभियान चलाया जायेगा. वाहनों के आगे -पीछे लगे नंबर प्लेट पर और कुछ लिखा पाया गया तो मोटर वेकिल एक्ट 179 के तहत कर्रवाई होगी और दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा.

एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य

एचएसआरपी नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने पर भी कार्रवाई होगी. यह नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है. शहर की सड़कों पर चल रहे मोटरसाइकिल में आधे मोटरसाइकिल, कारों में यह नंबर प्लेट नहीं है.

मोटर यान निरीक्षक ने कहा …

वाहनों के आगे-पीछे लगे नंबर प्लेट पर नंबर के अलावे किसी दूसरे शब्द का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जायेगी. दो हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. जुलाई से सप्ताह के हर शनिवार को यह अभियान चलेगा. वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है. इसके बिना वाहन चलाने पर कार्रवाई की जायेगी.

अनिल कुमार,मोटर यान निरीक्षक, भागलपुर

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन