बेगूसराय में 3 जून को होगा पैक्स का मतदान, 10 पैक्सों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
Published by : Vivek Singh Updated At : 02 Jun 2026 7:23 AM
सांकेतिक तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 10 पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार 3 जून को मतदान होगा.
Begusarai News : (अजय कुमार) बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 10 पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार 3 जून को मतदान होगा. चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं.
सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मतदान मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा. मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
10 पंचायतों में बनाए गए 33 मतदान केंद्र
चुनाव के लिए कुल 33 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. चौकी पंचायत में 3, विष्णुपुर आहोक में 5, सनहा पश्चिम में 2, सनहा पूर्वी में 2, पंचवीर में 4, समस्तीपुर में 3, साहेबपुरकमाल पश्चिम में 3, साहेबपुरकमाल पूर्वी में 3, फूलमलिक में 4 तथा रघुनाथपुर करारी में 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दंडाधिकारी और जोनल पदाधिकारी
प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र में दो जोनल पदाधिकारियों और 11 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा 132 मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया में लगाया गया है.
4 जून को होगी मतगणना, सुबह से शुरू होगा काउंटिंग का काम
मतदान के बाद मतगणना 4 जून को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
कई पैक्सों में पहले ही तय हो चुके हैं विजेता
प्रखंड के 17 पैक्सों में से सादपुर पूर्वी, सादपुर पश्चिम और संदलपुर पैक्स का चुनाव पहले ही संपन्न कराया जा चुका है. वहीं सनहा उत्तर, सब्दलपुर और रघुनाथपुर बरारी पैक्स में अध्यक्ष पद पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.
रहुआ पैक्स में नहीं होगा चुनाव, नहीं मिला कोई उम्मीदवार
रहुआ पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया. इसके कारण वहां चुनाव नहीं कराया जा रहा है. वहीं सभी पैक्सों के प्रबंधकारिणी सदस्य पदों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में अब केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










