बेगूसराय में शोकाकुल परिवारों से मिले मंत्री संजय पासवान, न्याय व सहायता का दिया भरोसा

शोकाकुल परिवार से मिलते मंत्री संजय पासवान
Begusarai News: बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बेगूसराय के रक्सी, कोरैय और सुजानपुर गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने आत्महत्या और हत्या की घटनाओं से प्रभावित परिजनों को न्याय दिलाने तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और संवेदना व्यक्त की.
Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट) बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को गढ़पुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें न्याय तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
रक्सी गांव पहुंचकर मंत्री ने दिल्ली में आत्महत्या करने वाले रामपुकार यादव के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मृतक के बड़े भाई उमाशंकर यादव ने आत्महत्या नोट में नामजद हरियाणा के एक सुपरवाइजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह पटना जाकर दिल्ली सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करेंगे और दोषी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे.
मंत्री ने मृतक के चार वर्षीय पुत्र युग कुमार से भी मुलाकात की और परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और समाज उनके साथ खड़े हैं. इसके बाद मंत्री कोरैय गांव पहुंचे, जहां पत्नी की हत्या की घटना से प्रभावित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने मृतका के पांच मासूम बच्चों को सांत्वना दी तथा परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन
अपने दौरे के क्रम में मंत्री सुजानपुर गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत उपेंद्र चौधरी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. मंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन झा, राजीव यादव, मुकेश विक्रम, बिपिन सिंह, संजीव सिंह, महेश्वर यादव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










