जदयू कार्यकर्ताओं में निराशा, गलत हाथों में चला गया पार्टी का नेतृत्व: केसरी नंदन मिश्र
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 08 Jun 2026 8:50 AM
बैठक में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं की तस्वीर
Begusarai News : जदयू बैठक में गरजे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, बोले- कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड स्तरीय जनता दल यूनाइटेड की बैठक विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर ग्राम में की गई. अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह विष्णुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया केसरी नंदन मिश्र ने किया. वहीं बैठक का संचालन जदयू नेता मोहम्मद आफताब ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केशरी नंदन मिश्र ने कहा कि बहुत ही विपरीत परिस्थिति में नावकोठी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड को स्थापित किया था,लेकिन पार्टी का नेतृत्व गलत हाथों में चले जाने के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा है.
नेताओं ने कहा- गलत हाथों में चला गया पार्टी का नेतृत्व
प्रखंड में पार्टी का वैसा वर्चस्व नहीं रहा जो मेरे कार्यकाल में हुआ करता था. प्रखंड क्षेत्र में पर्चा बंदोबस्ती एवं बटाईदारी की जमीन पर भूमाफियाओं की गंदी नजर पर गई है. भूमाफिया पर्चा एवं बटाईदारी की जमीन का फर्जी रजिस्ट्री करवा कर गरीबों को जमीन से बेदखल करना चाहते हैं, लेकिन जब तक मैं खड़ा हूं गरीबों का हक कोई छिन नहीं पाएगा. वरिष्ठ जदयू नेता सह पूर्व मुखिया जय राम महतो ने कहा कि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन कमजोर हुआ है, जिसे मजबूत करने की जरूरत हैं. अध्यक्ष को पार्टी से अधिक अपनी कुर्सी की चिंता हैं. प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लंबे समय बाद भी पार्टी की बैठक क्यों नहीं बुलाई गई. प्रखंड अध्यक्ष गलत लोगों के हाथों के खिलौना बनकर रह गए हैं. पार्टी के प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड को नावकोठी में मजबूती के साथ खड़ा करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा.
जदयू को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
कहा कि आज पार्टी के ही लोग पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ साजिश रच कर संगठन को कमजोर कर रहे हैं. लेकिन गलत लोगों के मंसूबों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नीतीश कुमार को अपना नेता मानकर संगठन को मजबूत और धारदार बनाएंगे. बैठक को मो आफताब, कृष्णनंदन महतो, चंद्रशेखर साह, राम कुमार सिंह व जदयू नेत्री अमिता कुमारी ने संबोधित किया. बैठक में दिनेश महतो,विजय शंकर महतो,विनोद कुमार,अजीत कुमार,अर्जुन शर्मा,शाह आलम,कुंदन सिंह,राजेंद्र पासवान,रामचंद्र पासवान,नैनी देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के 40 से अधिक क्रियाशील सदस्य उपस्थित थे.
Also Read : TRE-4 से 20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










